{"_id":"6a2fba4f989a09549d0fbe43","slug":"video-huge-crowd-marks-first-day-of-nabahi-fair-community-feasts-organized-for-devotees-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नबाही मेले के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगे भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नबाही मेले के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगे भंडारे
Ankesh Dogra
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:09 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक शक्तिपीठ नबाही मेले के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं के लिए शरबत, मीठा पानी, चने और हलवे के भंडारे लगाए गए। लोगों ने माता रानी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पौंटा, अप्पर बरोट, फतेहपुर, नगला मौही, तताहर और बरच्छवाड़ सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारों का आयोजन किया गया। वहीं, सरकाघाट के टैक्सी ऑपरेटरों ने फल वितरित कर मेले की पारंपरिक संस्कृति को सहेजने में अपना योगदान दिया। नबाही मेले में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। नबाही देवी को क्षेत्र के अनेक परिवार अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ मास में गेहूं की नई फसल मंदिर में अर्पित कर नई फसल और नई रोटी का चढ़ावा चढ़ाया जाता है, जिसे श्रद्धालु आज भी श्रद्धापूर्वक निभा रहे हैं। मेले में मिठाइयों, खिलौनों, जलेबियों और चूड़ियों की खरीदारी की भी विशेष परंपरा है। मान्यता है कि मेले से चूड़ियां और बिंदी खरीदने वाली महिलाओं पर माता रानी का आशीर्वाद बना रहता है। दो दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं, पारंपरिक टमक वादन मेले का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।