सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Politics: Jairam Thakur says the Sukhu government is discontinuing public welfare schemes.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- जनहित की योजनाओं को बंद कर रही सुक्खू सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
सार

 मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सहारा योजना के एक लाभार्थी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई, जबकि वह व्यक्ति जीवित है। इसे उन्होंने सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया।

HP Politics: Jairam Thakur says the Sukhu government is discontinuing public welfare schemes.
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जनहित की योजनाओं को बंद करने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सहारा योजना के एक लाभार्थी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई, जबकि वह व्यक्ति जीवित है। इसे उन्होंने सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण बताया। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार भाजपा कार्यकाल में शुरू की गई सहारा योजना और हिमकेयर जैसी लोकप्रिय योजनाओं को बजट में कटौती कर कमजोर करने तथा दुष्प्रचार के माध्यम से बदनाम करने का प्रयास कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर विपक्ष के खिलाफ सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।




उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए सरकारी धन से दुष्प्रचार नहीं, बल्कि साफ नीयत और सेवा भावना की आवश्यकता होती है। सरकार को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास की नई लकीर नहीं खींच पाई है तो कम से कम पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को समाप्त करने या उन्हें कमजोर करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। प्रदेश की जनता समझ रही है कि किन योजनाओं से उन्हें लाभ मिला और वर्तमान सरकार की किन नीतियों का असर उन पर पड़ रहा है। इससे पहले जयराम ठाकुर ने जंजैहली और बालीचौकी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि दोनों पंचायत समितियों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed