{"_id":"6a3536da7b3ac6cf4d024a73","slug":"video-cm-sukhvinder-sukhu-says-himachal-to-get-211-mw-of-free-power-from-kishau-dam-revenue-of-rs600-crore-expected-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम सुक्खू बोले- किशाऊ बांध से हिमाचल को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली, 600 करोड़ रुपये की होगी आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम सुक्खू बोले- किशाऊ बांध से हिमाचल को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली, 600 करोड़ रुपये की होगी आय
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:02 PM IST
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को हिमाचल पदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक खंड और कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रयोगशाला के उद्घाटन के दौरान किशाऊ बांध परियोजना पर हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता होने की जानकारी दी है। इस समझौते के तहत राज्य को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके साथ ही पांच साल बाद प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपये की आय भी होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने किशाऊ बांध परियोजना पर अपनी सहमति देने से इन्कार कर दिया था। यह बांध यमुना और टोंस नदी पर बन रहा है। इससे उत्तरी भारत के राज्यों जैसे राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा को पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि यदि हिमाचल को मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी तो राज्य सहमति नहीं देगा। अब हिमाचल प्रदेश को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली मिलेगी। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यदि यह परियोजना किसी निजी कंपनी को दी जाती तो केवल 12 फीसदी मुफ्त रॉयल्टी और एक फीसदी लाडा मिलता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।