{"_id":"6a352efc977e4ec2380fbdb5","slug":"video-video-of-foreign-tourist-making-obscene-gestures-and-behaving-indecently-on-the-ridge-goes-viral-arrested-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेरिकी नागरिक का रिज पर अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेरिकी नागरिक का रिज पर अश्लील इशारे और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:28 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इन दिनों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक विदेशी सैलानी का लोगों के साथ अभद्र व्यवहार व अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया है। सैलानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक शिमला के रिज मैदान पर लोगों के प्रति अभद्र व्यवहार करते हुए तथा अशोभनीय इशारे करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित व्यक्ति की पहचान की तथा उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के अंतर्गत सार्वजनिक उपद्रव एवं अशोभनीय व्यवहार करने पर गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण बनाए रखने की अपील की है। सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की पहचान जोशुआ क्रिश्चियन 215 ई65 न्यूयॉर्क, एनई-10065 संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।