RJ Upchunav Live: राजस्थान में शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान, रामगढ़ में सबसे अधिक तो दौसा में सबसे कम
Rajasthan Upchunav Polling Live Updates: राजस्थान में सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 71.45 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। वहीं, दौसा में सबसे कम 55.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
लाइव अपडेट
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 64.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 60.74 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
5 बजे तक 64.75%
देवली उनियारा में 60.61%
रामगढ़ में 71.45%
दौसा में 55.63%
खींवसर में 71.04%
सलूंबर में 64.19%
झुंझनूं में 61.80%
चौरासी में 68.55%
उपचुनाव के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा में तैनात SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अब बीच चुनाव में गिरफ्तार हो सकते हैं। थप्पड़ कांड के बाद RAS एसोसिएशन ने मुख्य सचिव से मिलकर नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसोसिएशन चेतावनी दी है कि नरेश को गिरफ्तार नहीं किया गया तो RAS पेन डाउन हड़ताल कर देंगे। वहीं दूसरी ओर, टोंक एसपी ने समरावता में भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया है। इससे मतदान के बीच ही इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
नरेश मीणा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुए हैं, और उनका कारवां बड़ा होता जा रहा है। समय बीतने के साथ-साथ उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ रही है, जिससे प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। छावनी में तब्दील हुआ इलाका समरावता गांव में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एडिशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी और गीता चौधरी सहित अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ ही भारी पुलिस जाब्ता बुलाया गया है। इस वक्त पूरा समरावता गांव छावनी में तब्दील हो चुका है। मौके पर भारी तनाव व्याप्त है।
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक 52.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 60.74 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
3 बजे तक 52.28%
देवली उनियारा में 49.82%
रामगढ़ में 60.74%
दौसा में 44.38%
खींवसर में 58.03%
सलूंबर में 48.30%
झुंझनूं में 49.47%
चौरासी में 55.28%
दौसा उपचुनाव 2024
दौसा में नागल क्षेत्र के कानपुरा बूथ दौसा में कांग्रेस एजेंट मोनू बैरवा के साथ मारपीट की घटना हुई है। एजेंट को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। ये कांग्रेस प्रत्याशी डीडी बैरवा के इलेक्शन एजेंट बताए जा रहे हैं।
SDM को थप्पड़ मारने के बाद नरेश मीणा ने दी सफाई
नरेश मीणा ने थप्पड़ वाली घटना के ऊपर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कारण बताया है। नरेश मीणा ने कहा, पिछले चार घंटे से धरना दे रहे हैं। गांव वालों की मांग है कि जो देवली को उपखंड में जोड़ा गया है, उसको वापस उनियारा उपखंड में जोड़ दिया जाए। इसी को लेकर एसडीएम के सामने विरोध कर रहे हैं। ग्रामवासियों के विरोध में जाकर तीन लोगों को वोट डलवाया गया है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और यह घटना घटी।
संबंधित वीडियो...
https://www.facebook.com/share/v/13yiKSyqtA/
सभी सात निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39.35 प्रतिशत मतदान
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान जारी है। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 39.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सर्वाधिक 45.4 फीसदी मतदान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
-
रामगढ़: 45.4
-
खींवसर: 42.74
-
चौरासी: 40.95
-
सलूम्बर: 40.03
-
देवली उनियारा: 37.78
-
झुंझनू: 35.71
-
दौसा: 32.17
दौसा उपचुनाव 2024
दौसा विधानसभा उपचुनाव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय व्यास मोहल्ला में मतदान संख्या 92, 93 पर नव विवाहिता ने विदाई से पहले मतदान किया। नवविवाहिता खुशी बंसीवाल ने कहा, मतदान जरूरी है।