सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air Hostess Dies Under Suspicious Circumstances Body Found on Sofa in Bareilly

Bareilly News: दिल्ली से घर लौटी एयर होस्टेस की संदिग्ध हालात में मौत, सोफे पर मिला शव

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एयर होस्टेस भानु प्रिया रविवार को अपने घर में मृत मिलीं। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। परिजनों ने बताया कि भानु प्रिया एलाइंस एयर में कार्यरत थीं और गुवाहाटी ट्रांसफर को लेकर तनाव में थीं।

Air Hostess Dies Under Suspicious Circumstances Body Found on Sofa in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में 32 वर्षीय एयर होस्टेस भानु प्रिया रविवार को अपने घर में सोफे पर मृत मिलीं। पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। भानु प्रिया एलाइंस एयर में कार्यरत थी। परिजनों और पुलिस के अनुसार भानुप्रिया गुवाहाटी ट्रांसफर को लेकर तनाव में थीं। कंपनी ने उन्हें ट्रांसफर स्वीकार करने या नौकरी छोड़ने का विकल्प दिया था। भानु प्रिया शनिवार को ड्यूटी से लौटी थी। सुबह उनका शव कमरे में सोफे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

Trending Videos

मौसी के साथ रहती थीं भानु प्रिया 
भानु प्रिया सुभाषनगर की रामचंदपुरम कॉलोनी में अपनी मौसी बिंदु देवी के साथ रहती थीं। उनके माता-पिता का निधन कुछ साल पहले हो चुका था। शनिवार रात वह दिल्ली से ड्यूटी करके घर लौटी थीं और रविवार सुबह परिवारवालों ने उन्हें मृत पाया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार नैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि भानु प्रिया के शरीर में विषाक्त पदार्थ के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। परिवार ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजन चाहेंगे तो विसरा की जांच कराकर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed