सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Criminals Arrested in Police Encounter One Injured by Gunshot in Bareilly

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; दोनों पर लूट-चोरी के कई मामले दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के भोजीपुरा इलाके में सोमवार तड़के पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपी लूट और चोरी के मामलों में वांछित थे। 

Two Criminals Arrested in Police Encounter One Injured by Gunshot in Bareilly
आरोपी अफसर अली और हसनैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाएं करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी अफसर अली है जो बदायूं जिले के थाना हजरतपुर के गांव गढ़िया पैगंबरपुर का निवासी है। अफसर के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा बदमाश हसनैन शाहजहांपुर के थाना परौर के गांव कुंडरी आश्रम का निवासी है। हसनैन को भी भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी दीपक भी आंशिक रूप से घायल हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गैस चूल्हा, स्टील की थाली और 2200 रूपये बरामद हुए हैं। अफसर अली पर 17 और हसनैन पर 14 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में भी इन दोनों बदमाशों ने घटनाएं की थीं और पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस ने सोमवार तड़के दोनों को दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed