सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP National Secretary Kuldeep Singh Bhullan has accused the BJP of spreading poison in society

UP: सपा के राष्ट्रीय सचिव बोले- सिखों को गलत इतिहास पढ़ाकर समाज में जहर घोल रही भाजपा, 2027 में मिलेगा जवाब

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लन रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान कुलदीप सिंह भुल्लन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर समाज में जहर घोलने का आरोप लगाया। 

SP National Secretary Kuldeep Singh Bhullan has accused the BJP of spreading poison in society
बरेली में सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लन ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लन ने कहा कि भाजपा सिखों को आधा-अधूरा इतिहास पढ़ाकर समाज में नफरत फैला रही है। सिख समाज भाजपा की 'फूट डालो, राज करो' नीति को समझ चुका है। गनी और नबी खान ने गुरू गोविंद सिंह को बचाया था, लेकिन भाजपा गलत इतिहास बता रही है। इसका जवाब 2027 के चुनाव में मिलेगा।

Trending Videos


बरेली में रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कुलदीप सिंह भुल्लन ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह को बचाने वाले मुस्लिम महापुरुष थे। भाजपा औरंगजेब और वजीर खान की क्रूरता की बात करती है, ताकि सिखों को मुस्लिमों के खिलाफ भड़काया जा सके। पीर बुद्ध शाह ने गुरु साहब के लिए बेटे और भतीजे कुर्बान किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'सिखों से छीना जा रहा जमीन का मालिकाना हक'
भुल्लर ने उत्तर प्रदेश के तराई इलाका लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में सिख किसानों का मुद्दा उठाया। कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कहने पर सिख परिवार पंजाब से यूपी आए थे। बंजर जमीन को मेहनत से उपजाऊ बनाने के बाद अब उनसे मालिकाना हक छीना जा रहा है। सरकार ने कैबिनेट में हक दिलाने का फर्जी दावा किया। 50 एकड़ जमीन छीन ली, हजारों एकड़ पर संकट है। सरकार शहीदी दिवस मनाती है और गुरुओं के स्थान पर कब्जा भी कर रखा है।

2027 में पीडीए के साथ सरकार बनाने का दावा
सपा नेता भुल्लर ने महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दाम और खाद की किल्लत पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव हार की घबराहट से टाल रही है। छह जून को लखनऊ में प्रस्तावित सिख सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि 2027 में करीब 50 सीट पर सिख समाज निर्णायक रहेगा। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के साथ मिलकर सपा सरकार बनाने का लक्ष्य है। प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, डॉ. अनीस बेग, अशोक यादव, प्रमोद बिष्ट, ब्रजेश श्रीवास्तव समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed