{"_id":"69f745ed36950673ee05af6f","slug":"three-children-drowned-in-a-pond-in-bareilly-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बड़ी घटना: तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बड़ी घटना: तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 03 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के तिलमास गांव में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंश, आयुष और देव नाम के इन बच्चों को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र के तिलमास गांव में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना हुई। गांव के तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में एक चौथा बच्चा डूबने से बच गया, जिसने अपने साथियों को आंखों के सामने डूबते देखा। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
Trending Videos
मृतकों की पहचान आठ वर्षीय अंश, नौ वर्षीय आयुष और ग्यारह वर्षीय प्रवेंद्र के रूप में हुई है, जबकि दस वर्षीय गबनीश को सुरक्षित बचा लिया गया। ये चारों बच्चे रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे स्थित तालाब में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंश, आयुष और प्रवेंद्र गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगे। गबनीश ने मदद के लिए चीखना शुरू किया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब के पास मछली पालन करने वाले राजू घटना के समय सो रहे थे। गबनीश की चीख-पुकार सुनकर जब तक राजू वहां पहुंचे, तब तक तीनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। राजू ने बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
ग्रामीण बोले- तालाब पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब सड़क किनारे स्थित है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही बच्चों को रोकने के लिए घेराबंदी की गई है। इस दर्दनाक हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही और जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया है।

गांव में शोक का माहौल
तीनों मासूमों की मौत की खबर से तिलमास गांव में चीख-पुकार मच गई। माताओं का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं। एक ही समय में तीन घरों के चिराग बुझ जाने से पूरा गांव गमगीन हो गया है।