सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Multi-Drug Resistant E coli Bacteria Found in Dohra Pond in Bareilly

Bareilly News: डोहरा तालाब में मिले एमडीआर ई कोलाई बैक्टीरिया, विशेषज्ञ बोले- स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के डोहरा गांव के तालाब में एमडीआर ई कोलाई बैक्टीरिया मिले हैं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. संजय पटेल ने इसे बड़ा खतरा बताया है। 

Multi-Drug Resistant E coli Bacteria Found in Dohra Pond in Bareilly
दोहरा तालाब - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली की सदर तहसील के डोहरा गांव के तालाब में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) ई कोलाई बैक्टीरिया पाए गए हैं। ये कई एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हैं। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. संजय पटेल ने चेताया है कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह बड़ा खतरा बन सकता है।

Trending Videos


इस बैक्टीरिया पर तीन माह तक टेट्रासाइक्लिन जैसी एंटीबायोटिक का प्रयोग किया गया, लेकिन वह बेअसर साबित हुई। डॉ. संजय ने बताया कि तालाब में गांव और कॉलोनियों का अनुपचारित पानी मिल रहा है। माइक्रोबायोलॉजिकल अध्ययनों से पुष्टि हुई है कि सीवेज और तालाब दोनों में एमडीआर ई कोलाई मौजूद हैं। यह खतरनाक सुपरबग्स का स्रोत बन रहा है। जनवरी में इंदौर में दूषित पानी के सेवन से कई लोगों की मौत हुई थी। उसमें भी ये बैक्टीरिया पाए गए थे। विभिन्न माध्यमों से यह इंसानों तक पहुंच सकता है। इससे डायरिया, मूत्र रोग और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट व पानी की नियमित निगरानी जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस खतरे से निपटने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट और पानी की नियमित निगरानी जरूरी है। एंटीबायोटिक दवाओं का सही और सीमित उपयोग करें। बेहतर वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम लगाना और पानी को उबालकर पीना महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने तालाब की घास जानवरों को न खिलाने और तालाब में प्रवेश से बचने की सलाह दी है। वन हेल्थ दृष्टिकोण, जो मानव, पशु और पर्यावरण को साथ लेकर चलता है, इसके समाधान में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed