सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youths Chant Pakistan Zindabad Slogans in Bareilly Video Goes Viral

UP News: बरेली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल; 14 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में 14 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांची। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Youths Chant Pakistan Zindabad Slogans in Bareilly Video Goes Viral
बाइक सवार युवकों ने लगाए नारे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार में क्रिकेट खेलने वाले लड़कों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर सनसनी फैला दी। वह अपने साथी कासिफ का नाम लेकर नारे लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टोका तो उनसे इन लड़कों की बहस और हाथापाई भी हुई। नारे लगाने वाले लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाइकों पर सवार लड़के पाकिस्तान समर्थित नारे लगाते दिख रहे हैं। 

Trending Videos


शिकायत मिलने पर कैंट थाने के इंस्पेक्टर संजय धीर ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई तो आरोपों का सबूत मिल गया। मामले में विकास नाम के युवक ने कैंट थाना पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि नारे लगाने वाले लड़कों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed