Live
Rajasthan Civic Polls Live: डूंगरपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया को लेकर विवाद; भाजपा ने जताई आपत्ति
{"_id":"6a82959894472d190d0df37d","slug":"rajasthan-civic-elections-live-updates-ward-reservation-lottery-today-check-candidate-list-2026-08-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Civic Polls Live: डूंगरपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया को लेकर विवाद; भाजपा ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 17 Aug 2026 04:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:21 PM IST
खास बातें
Rajasthan Municipal Election Live Updates: नगरीय निकायों में आरक्षण को लेकर लॉटरी निकाली जा रही है। जोधपुर, उदयपुर और अजमेर के नगर निगमों के वार्डों के लिए आरक्षण किया जा चुका है। वहीं डूंगरपुर में आरक्षण प्रक्रिया को लेकर विवाद हो गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जहां एसटी आबादी नहीं है वहां पर वार्ड को एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनावों में वार्डों का आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:34 PM, 17-Aug-2026
डूंगरपुर में आरक्षण को लेकर विवाद
डूंगरपुर में निकाय चुनावों को लेकर जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया हुई। डूंगरपुर नगर परिषद के 40 वार्डों का आरक्षण सबसे पहले तय किया गया लॉटरी में एससी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 6, 7 और 8 आरक्षित किए गए। इसके बाद इनमें महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। एसटी वर्ग के लिए वार्ड संख्या 3, 11, 23, 25 और 28 आरक्षित किए गए। इन वार्डों में भी महिला आरक्षण की लॉटरी हुई। वहीं ओबीसी वर्ग के लिए आठ वार्ड आरक्षित किए गए और इसके बाद महिला आरक्षण निर्धारित किया गया। सामान्य वार्डों में भी महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा नेताओं ने कलेक्टर के चैंबर में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, विधायक शंकर डेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या और पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन समेत अन्य नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने विशेष रूप से वार्ड 7, 23 और 25 का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन वार्डों में एसटी आबादी नहीं है। उनके अनुसार, वार्ड 23 में ओबीसी और वार्ड 25 में एससी वर्ग की आबादी है। ऐसे में इन वार्डों को एसटी के लिए आरक्षित किए जाने का आधार स्पष्ट किया जाना चाहिए। भाजपा ने वार्डों में आरक्षित वर्ग की आबादी का दोबारा भौतिक सत्यापन कराने और सत्यापन के बाद आरक्षण की नई लॉटरी निकालने की मांग की।
04:14 PM, 17-Aug-2026
अजमेर के 80 वार्डों के लिए हुआ आरक्षण
अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड सहित जिले की 8 अन्य नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को जवाहर रंगमंच में निकाली जा रही है। सबसे पहले अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। अजमेर कलेक्टर लोक बंधु ने लॉटरी प्रक्रिया और आरक्षण से संबंधित जानकारी दी। नगर निगम के 80 वार्डों में 20 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी), 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 16 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए कुल 27 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।एससी के 20 वार्ड आरक्षित
एससी वर्ग के लिए वार्ड 27, 48, 22, 26, 49, 53, 19, 23, 43, 46, 10, 50, 47, 44, 62, 25, 51, 45 और 9 आरक्षित किए गए। इनमें एससी महिला के लिए वार्ड 25, 44, 10, 43, 62, 23 और 47 आरक्षित किए गए हैं।
एसटी के दो वार्ड
एसटी वर्ग के लिए वार्ड 61 और 54 आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड 54 एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
ओबीसी के 16 वार्ड
ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 80, 13, 17, 4, 31, 66, 6, 68, 35, 30, 29, 65, 37, 60, 71 और 63 आरक्षित किए गए हैं। इनमें ओबीसी महिला के लिए वार्ड 30, 60, 71, 4 और 80 निर्धारित किए गए हैं।
महिला सामान्य के लिए 14 वार्ड
महिला सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 32, 69, 64, 59, 57, 72, 12, 11, 70, 74, 3, 16, 39 और 5 आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
04:09 PM, 17-Aug-2026
कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए लॉटरी सिस्टम शुरू
कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए लॉटरी सिस्टम शुरू हो गया है। वार्ड एक में एसटी ओपन, वार्ड 3 में एसटी महिला, वार्ड 4 में एसटी ओपन, वार्ड 8 में एससी महिला, वार्ड 11 में एससी महिला के लिए आरक्षण निकला है।03:07 PM, 17-Aug-2026
झुंझुनूं के नगरीय निकायों में आरक्षण की स्थिति
झुंझुनूं के नगरीय निकायों में आरक्षण की स्थितिमंडरेला
एससी :- 23,23, (25 महिला )
ओबीसी :-8,21,(10महिला) ,14,(5महिला )
महिला :-(17,4,22,16,19,9)
सूरजगढ़ :-
एससी -1,3,9,10,11,(12,8, 20 महिला )
ओबीसी :- 6,14,23,(2 महिला )
सामान्य :- 19,16,18,7,15,4,25,24,22
महिला :- 17,21,5,13
जाखल कुल 20
एससी- 6,(7महिला )
ओबीसी :- 9, (5महिला ),19,16
सामान्य :-8,11,12,4,2,10,18,3,14
महिला :- 1,20,17,13,15
डूडलोद
एससी:- (2महिला ),19
ओबीसी :- 17,(13महिला )14, 9
सामान्य :- 4,6,7,8,10,11,12,16,20
महिला :- 15, 5,18,3,1
उदयपुरवाटी कुल वार्ड 35
एससी :- 28,32,(31महिला ),21
ओबीसी :-(15, 20 महिला) ,4,5,35,9,30
महिला :- 29,18,16,3,22,23,25,34
खेतड़ी
एससी- 14,(19महिला ),10,9
ओबीसी :- (2,15,महिला) ,12,22,6
सामान्य :- 11,23,3,7,20,8,21,4,5,17,18
महिला :- 24,13,1,16,25
सिघाना-
एससी :- (25, 26 महिला) 29,17,7
एसटी :-30
ओबीसी :- 1,18,28,31,16,(21,32महिला )
महिला:-8,9,23,6,24,34,10
बुहाना
एससी:- 6महिला ,3,5,8
ओबीसी :- 1, 9(महिला ),10,13
सामान्य :- 18,14,4,7,19,17,20,2
महिला :-12,11,16,15
02:56 PM, 17-Aug-2026
झुंझुनूं के नगरीय निकायों में आरक्षण की स्थिति
झुंझुनूं के नगरीय निकायों में आरक्षण की स्थितिबिसाऊ :-
एससी महिला-वार्ड नंबर 22 ,
एसी-वार्ड नंबर 11
ओबीसी :- वार्ड नंबर 25,15, 12 महिला, 6, 14 महिला
महिला :- वार्ड नंबर 7, 2, 1, 23 ,3, 17
मलसीसर:-
एस सी- वार्ड नंबर 13, 16 17 (महिला)
ओबीसी :- वार्ड नंबर 5, 1,9, 14 (महिला )
महिला :- वार्ड नंबर 6, 12, 11, 7
02:24 PM, 17-Aug-2026
उदयपुर नगर निगम में सामान्य के 32 वार्ड
नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला परिषद सभागार में सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई लॉटरी करीब एक घंटे में पूरी हुई। नगर निगम के सभी 80 वार्डों के लिए आरक्षण तय किया गया। लॉटरी प्रक्रिया जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ और जितेंद्र ओझा की मौजूदगी में कराई गई। नगर निगम चुनाव को लेकर उदयपुर में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है। नगर निगम के कुल 80 वार्डों में 32 वार्ड सामान्य (ओपन) रखे गए हैं, जबकि 16 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं।आरक्षण श्रेणी| वार्डों की संख्या
सामान्य (ओपन) 32
सामान्य (महिला) 16
ओबीसी (ओपन) 11
ओबीसी (महिला) 5
एससी (ओपन) 5
एससी (महिला) 3
एसटी (ओपन) 5
एसटी (महिला) 3
कुल| 80
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 17-Aug-2026
मुंडवा नगर पालिका में एसी महिला के 13 वार्ड आरक्षित
नागौर की नगरपालिका मूण्डवा में आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। यहां पर कुल वार्ड 25 हैं। इसमेंएससी ओपन - 12,16 व 17
एससी महिला -13
ओबीसी ओपन- ,25,23 व 8
ओबीसी महिला -18 व 2
ओपन महिला -14,10,1,11 व 4
का आरक्षण वार्डों के लिए निकला है।
01:01 PM, 17-Aug-2026
जोधपुर में 22 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित
लॉटरी प्रक्रिया के अगले चरण में जोधपुर नगर निगम में सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया गया। वार्ड संख्या 13, 52, 56, 59, 57, 33, 3, 97, 46, 68, 14, 11, 85, 51, 44, 12, 71, 78, 24, 99, 95 और 48 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए। वार्ड आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। आरक्षित वार्डों की सूची सामने आने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर गतिविधियां बढ़ेंगी।01:00 PM, 17-Aug-2026
जोधपुर में ओबीसी के लिए 20 वार्ड आरक्षित
लॉटरी के तीसरे चरण में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए कुल 20 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड संख्या 19, 74, 20, 89, 30, 60, 90, 92, 62, 41, 50, 29, 36, 8, 10, 53, 65, 70 और 61 शामिल हैं। इनमें से वार्ड संख्या 30, 89, 60, 61, 41, 90 और 29 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।12:58 PM, 17-Aug-2026