फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP's Dominance: 'Team Nitin' blends experience with fresh faces while balancing social equations.

एमपी का दबदबा: टीम नितिन में 'नवीन' चेहरों के साथ अनुभव को मिला अवसर, सामाजिक समीकरण भी साधे

Mon, 17 Aug 2026 05:32 PM IST
Anand Pawar Anand Pawar
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:32 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के छह नेताओं को जगह मिली है। नए और अनुभवी नेताओं के संतुलन के साथ पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
MP's Dominance: 'Team Nitin' blends experience with fresh faces while balancing social equations.
वीडी शर्मा, लाल सिंह आर्य, कविता पाटीदार, गजेंद्र पटेल, बंशीलाल गुर्जर, आशीष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम बना ली है। इसमें मध्य प्रदेश के छह नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उन्होंने कई राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है। नई टीम में नए और अनुभवी नेताओं का संतुलन दिखाई देता है। टीम नवीन की खास बात यह है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य और बंशीलाल गुर्जर को छोड़कर बाकी सभी नेताओं को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। इसे पार्टी की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा ने इस बार क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर भी विशेष ध्यान दिया है। नई टीम में मालवा-निमाड़ से तीन, ग्वालियर-चंबल से दो और बुंदेलखंड से एक नेता को शामिल किया गया है। वहीं, सामाजिक प्रतिनिधित्व के लिहाज से दो ओबीसी, एक दलित, एक ब्राह्मण, एक आदिवासी और एक वैश्य समाज के नेता को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अपने व्यापक सामाजिक आधार को मजबूत करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, 636 पन्नों में बंद त्विषा शर्मा की हत्या या आत्महत्या का राज
विज्ञापन


वीडी शर्मा सभी प्रकोष्ठों के संकुल संयोजक 
पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को सभी प्रकोष्ठों के संकुल संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने नगरीय निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात के बाद उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  नितिन नवीन की नई टीम: मध्य प्रदेश से छह नेताओं को मिली जगह, एमपी से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ भी टीम में शामिल

लाल सिंह आर्य को फिर मिला मौका
भिंड के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हिस्सा रह चुके हैं। मध्य प्रदेश ऐसे नेता हैं, जिन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। दलित समाज में उनकी मजबूत पकड़ और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन पर फिर भरोसा जताया है। 

ये भी पढ़ें-  भाजपा की टीम नवीन की सुगबुगाहट तेज: एमपी के चार चेहरों पर नजर, पीएम मोदी से वीडी शर्मा की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल


मालवा-निमाड़ से सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व
भाजपा ने मालवा-निमाड़ क्षेत्र को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। महिला नेता होने के साथ ही वे ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं। पार्टी पिछले कुछ वर्षों से उन्हें लगातार आगे बढ़ा रही है। खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। आदिवासी वर्ग से आने वाले पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देकर भाजपा ने आदिवासी राजनीति को स्पष्ट संदेश दिया है।

गुर्जर किसान मोर्चा के अध्यक्ष 
वहीं, राज्यसभा सांसद और मंदसौर के बंशीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वे पहले भी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। किसान राजनीति और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है।

ये भी पढ़ें-  MP News: 19 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए और 250 रुपए, रक्षाबंधन पर सरकार का बड़ा तोहफा

आशीष अग्रवाल को मीडिया की जिम्मेदारी
ग्वालियर से आने वाले आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं और लंबे समय से संगठन और मीडिया प्रबंधन से जुड़े हुए हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी की मीडिया रणनीति को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

भविष्य की राजनीति के संकेत
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता का कहना है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यों का प्रतिनिधित्व हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है। मध्य प्रदेश से छह नेताओं को शामिल करना इस बात का संकेत है कि पार्टी मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान दे रही है। उनका मानना है कि दो नेताओं को छोड़कर बाकी सभी नए चेहरे हैं और आने वाले समय में यही नेता मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed