PM Modi: महाशक्तियां अफवाहें फैला रही थीं, तब भारत ने दिखाई इच्छाशक्ति; किस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना?
{"_id":"6a4882cf66432b07680852ee","slug":"pm-modi-rajasthan-visit-live-updates-launch-development-projects-hand-over-government-job-letters-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: महाशक्तियां अफवाहें फैला रही थीं, तब भारत ने दिखाई इच्छाशक्ति; किस पर पीएम मोदी ने साधा निशाना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 04 Jul 2026 01:04 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:04 PM IST
खास बातें
PM Modi Rajasthan Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा में रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा संकट के दौरान भारत की कूटनीति प्रभाव देखने को मिला। कठिन समय में अच्छे संबंध बेहद काम आए।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:09 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; पीएम मोदी ने लिया वसुंधरा राजे का नाम
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात और राजस्थान ने पानी की समस्याओं को लेकर काम किया है। जब वसुंधरा राजे राजस्थान की सीएम थीं, तब वे गुजरात के सीएम थे। दोनों ने मिलकर जलसंकट को समझा और मिलकर काम किया। गुजरात ने नर्मदा का पानी राजस्थान को दिया था। इसी तरह हरियाणा और राजस्थान ने समझौता किया है। दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं, तो इस तरह से भाजपा की सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में राजस्थान का जल संकट दूर होगा।02:00 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; हमने किसानों को 300 रुपये में दी यूरिया
पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण खाद का गंभीर संकट पैदा हो गया था। एक बोरी यूरिया की कीमत 3,000 रुपये से भी ऊपर पहुंच गई थी। इसके बावजूद हमने देश के किसानों को यूरिया मात्र 300 रुपये में उपलब्ध कराया। इसके लिए सरकार ने खजाने से लाखों करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।
विज्ञापन
01:58 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; भारत की कूटनीति का प्रभाव देखने को मिला- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध से पहले भारत 25-26 देशों से ईंधन आयात करता था। युद्ध के दौरान भारत ने ईंधन आयात करने वाले देशों की संख्या बढ़ाकर 40-50 कर दी। भारत ने यह संदेश दिया कि 'नागरिक देवो भवः' हमारा संकल्प है और देश के नागरिक सर्वोपरि हैं। संकट के समय भारत की कूटनीति (डिप्लोमेसी) का प्रभाव भी देखने को मिला। अन्य देशों के साथ भारत के मजबूत और अच्छे संबंध इस कठिन दौर में बेहद काम आए।01:54 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; दूसरे देशों की दोस्ती काम आई- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आयात के रास्ते भी बंद हो गए थे। दुनिया के कई देशों में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो गई थी। कई देशों में तो डीजल-पेट्रोल कोटे के आधार पर मिलने लगा था। लेकिन भारत में एक भी दिन ऐसे हालात नहीं बने। उन्होंने कहा कि उस समय कई तरह की अफवाहें भी फैलाई गईं। अकेले डीजल और पेट्रोल पर तेल कंपनियों को 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। इस घाटे की भरपाई की जिम्मेदारी सरकार ने अपने खजाने से उठाई। इसके अलावा हमने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी भी कम की। भारत की अन्य देशों के साथ मजबूत मित्रता भी इस कठिन समय में बेहद काम आई।01:51 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बहुत कम समय में भारत ने 11 लाख से अधिक घरों को पीएनजी से जोड़ दिया। इसी दौरान हमने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए कहा। महज 90 दिनों के भीतर एलपीजी उत्पादन में 54 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की गई। आज भी देश में एलपीजी कनेक्शन 950 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, गरीब परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत 650 रुपये से भी कम कीमत में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। युद्ध के कारण डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति पर बड़ा संकट खड़ा हो गया था। हालात ऐसे बने कि कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।01:48 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; युद्ध के कारण कितना बड़ा हाहाकार मच सकता था- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी जरूरतों का करीब 60 प्रतिशत एलपीजी गल्फ देशों से आता था और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते भारत पहुंचता था, लेकिन अचानक युद्ध जैसे हालात बनने से इसकी सप्लाई लगभग बंद हो गई। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे कितना बड़ा हाहाकार मच सकता था। इसी स्थिति को देखते हुए हमने रिफाइनरी को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया। महज 90 दिनों के भीतर रिफाइनरी ने एलपीजी उत्पादन में 54 हजार मीट्रिक टन की बढ़ोतरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:46 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; सबसे बड़ा ऊर्जा संकट युद्ध ने दिया है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के संकटों पर भारत की इच्छा शक्ति भारी पड़ी है। भारत ने प्रभावी रणनीति बनाई। भारत की डिप्लोमेटिक पावर का सकारात्मक उपयोग किया गया। तब भारत संकट से उभर पाया है। जब महाशक्तियां अफवाहें फैलाने में व्यस्त थीं, तब भारत ने नीतिगत स्तर पर कदम उठाए। जो प्रयास किए गए वो अभूतपूर्व हैं, इसे इतिहास में लिखा जाएगा।01:43 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; पीएम मोदी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला है। इन युवाओं को बधाई पीएम मोदी ने दी।01:41 PM, 04-Jul-2026
PM Modi Rajasthan Visit News Live; नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता है-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की सरकारें परियोजनाओं को केवल शिलान्यास करके नहीं छोड़ती हैं, बल्कि परियोजनाओं पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। हादसे के बाद इतनी तेजी से काम पूरा कर लेना इसी का प्रतीक है। नया भारत अपने संकल्पों से ना पीछे हटता है ना ही अपनी रफ्तार कम करता है। राजस्थान में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। जोधपुर में नए टर्मिनल का आर्किटेक्चर सोशल मीडिया में छाया हुआ है।01:37 PM, 04-Jul-2026