{"_id":"6a526f3ab25078e28b07b1ef","slug":"jhansi-man-who-committed-a-heinous-act-against-an-innocent-child-sent-to-14-day-judicial-custody-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मासूम से दरिंदगी करने वाला भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आठ माह से पड़ोस में रह रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मासूम से दरिंदगी करने वाला भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आठ माह से पड़ोस में रह रहा था आरोपी
Sat, 11 Jul 2026 09:58 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:58 PM IST
सार
आरोपी हाथी दिखाने के बहाने मासूम को अपने साथ लेकर गया और पास की एक गली में खड़ी कार की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद लहूलुहान हाल में छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया दुष्कर्म का आरोपी।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी मोनू सिकरवार को सीपरी बाजार पुलिस ने शनिवार को पाक्सो कोर्ट के सम्मुख पेश किया। यहां से कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज। उधर, पीड़िता का भी मेडिकल कराया गया। उसका भी बयान दर्ज किया गया है।
सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक आरोपी मोनू सिकरवार मूल रूप से गुना (मध्य प्रदेश) के सिरसी निहाल देवी इलाके का रहने वाला है। वह पिछले करीब आठ माह से पीड़िता के मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रहता था। अपने साथ एक युवती को भी आरोपी यहां लेकर आया था। बता दें, 7 जुलाई को आरोपी हाथी दिखाने के बहाने पीड़िता को अपने साथ लेकर गया और पास की एक गली में खड़ी कार की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान से लथपथ हाल में आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को आरोपी दोबारा से पीड़िता के घर के पास घूमता दिखा। यह देखकर पीड़िता डर गई। उसके रोने और बिलखने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मोहल्ले के लोगों ने भी आरोपी की पिटाई की थी। महिलाओं ने उस पर थूकते हुए चप्पलों से पिटाई की। सीओ सिटी के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।