फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Rajasthan BJP Implements New Strategy to Broadcast PM Modi’s Pachpadra Rally at Mandal Level

राजस्थान: PM मोदी की पचपदरा सभा के लिए BJP का नया प्रयोग, मंडल स्तर तक लाइव; 75 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Sat, 04 Jul 2026 01:10 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 01:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पचपदरा सभा के लिए भाजपा ने पहली बार मंडल स्तर तक लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। पार्टी का दावा है कि इस पहल से राजस्थान में 70 से 75 लाख लोग वर्चुअली जुड़ सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Implements New Strategy to Broadcast PM Modi’s Pachpadra Rally at Mandal Level
पीएम मोदी व सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पचपदरा सभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई रणनीति अपनाई है। पार्टी पहली बार प्रधानमंत्री के संबोधन का मंडल स्तर तक लाइव प्रसारण कराने जा रही है। इसके लिए प्रदेशभर के मंडलों में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री का संबोधन एक साथ देख और सुन सकें।

विज्ञापन


मंडल स्तर तक पहुंचेगा प्रधानमंत्री का संदेश
भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे, जहां करीब पांच हजार लोगों की प्रत्यक्ष उपस्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, मंडल स्तर पर लाइव प्रसारण के माध्यम से लाखों लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


ईंधन बचत का भी दिया गया संदेश
सभा में शामिल होने वाले लोगों से पेट्रोल और डीजल की बचत को ध्यान में रखते हुए साइकिल, पैदल या सीमित निजी वाहनों का उपयोग करने की अपील की गई है। पार्टी का कहना है कि यह पहल प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले और मंडल में नियुक्त किए गए प्रभारी
कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक जिले में एक प्रभारी मंत्री की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मंडल स्तर पर भी अलग-अलग प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि लाइव प्रसारण बिना किसी बाधा के लोगों तक पहुंच सके। भाजपा का दावा है कि इस पहल के जरिए प्रदेशभर में 70 से 75 लाख लोगों को वर्चुअली जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें- जयपुर मेट्रो फेज-2 : एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, एसएमएस अस्पताल और वीकेआई तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी


सोशल मीडिया पर भी होगा सीधा प्रसारण
भाजपा के सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य प्रधानमंत्री का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव देख सकेंगे।

भविष्य की चुनावी रणनीति का संकेत?
भाजपा पहले भी अपने प्रमुख कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण करती रही है, लेकिन मंडल स्तर तक इस तरह का संगठित नेटवर्क तैयार करना पार्टी की नई रणनीति माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह मॉडल सफल रहता है, तो भविष्य में चुनावी अभियानों के दौरान भी इसे बड़े पैमाने पर अपनाया जा सकता है। इससे बूथ और मंडल स्तर तक पार्टी का संदेश एक साथ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed