फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son of former Block Pramukh seeks five-year records from Gram Panchayat Secretary.

Meerut News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र ने ग्राम पंचायत सचिव से मांगा पांच साला का ब्योरा

Sat, 11 Jul 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Son of former Block Pramukh seeks five-year records from Gram Panchayat Secretary.
माछरा। नंगली किठौर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शारदा देवी के पुत्र सुबोध कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए ग्राम पंचायत सचिव से पांच साल के विकास कार्याें का बिंदुवार ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव में पिछले वर्षों में अनियमितताएं चरम पर रही हैं। पारदर्शिता की कमी रही है। उन्होंने गांव में मनरेगा मजदूरी भुगतान, नालियों, सड़कों के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, ग्राम निधि के खातों से निकाली गई धनराशि आदि की जानकारी के लिए शिकायत की है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें समय से पूरा ब्योरा निष्पक्षता के साथ नहीं दिया गया तो वह इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री दरबार में जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत करने और विकास कार्यों का ब्योरा मांगने की सूचना उनके संज्ञान में अभी तक नहीं है। यदि प्रशासन से उन्हें इस प्रकार की सूचना देने की बात आती है तो वह निष्पक्षतापूर्वक समस्त सूचनाएं प्रदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed