सब्सक्राइब करें

Himachal Budget Session 2026: आज सातवां दिन; एंट्री टैक्स का मुद्दा उठा; जानें पूरी अपडेट विस्तार से

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Mar 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

हिमाचल बजट सत्र के दूसरे चरण का आज सातवां दिन है। आज की कार्यवाही 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। 

Himachal Budget Session 2026 Day Seven CM Sukhvinder Singh Sukhu
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:52 PM, 25-Mar-2026

पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का फैसला अभी नहीं लिया- सीएम

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अभी पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने का फैसला नहीं लिया है। अभी विधानसभा से इस संदर्भ में बिल पास हुआ है। सेस कितना लगाया जाना है, यह तय किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए गलत तथ्य पेश किए। जयराम ने कहा कि हिमाचल में पेट्रोल और डीजल ₹5 महंगा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। इससे प्रदेश की छवि खराब होती है। अभी बिल राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा। उसके बाद सरकार तय करेगी कितना दाम तय करना है। सेस को सरकार न्यूनतम भी लगा सकती है। मुख्यमंत्री ने नेता विपक्ष पर इस मामले पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप भी लगाया।
12:46 PM, 25-Mar-2026

Himachal Budget Session 2026: आज सातवां दिन; एंट्री टैक्स का मुद्दा उठा; जानें पूरी अपडेट विस्तार से

फास्ट टैग से एंट्री टैक्स को जोड़ने से दरें बढ़ी- सीएम सुक्खू
एंट्री टैक्स के मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के बॉर्डर क्षेत्र में रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों की सुविधा के लिए पास बनाने का विचार आगामी कैबिनेट बैठक में किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक राकेश जम्वाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट टैग से एंट्री टैक्स को जोड़ने से दरें बढ़ी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में नेशनल हाईवे और हिमाचल के एंट्री टैक्स का बैरियर नजदीक है उन्हें एक करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed