Himachal Election Result: जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद, बोले- जल्द पूरा होगा हर वादा
{"_id":"63912cf95f8a52070350033a","slug":"himachal-election-result-2022-live-vote-counting-today-assembly-chunav-bjp-congress-aap-win-lose-seats-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Result: जीत के बाद राहुल गांधी ने जनता का किया धन्यवाद, बोले- जल्द पूरा होगा हर वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Himachal Assembly Election 2022 Result, Election Counting Live: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिलती दिख रही थीं और हुआ भी वैसा ही। नतीजों में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने 40 सीटें अपने नाम कीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे तेज पढ़ें हमारे साथ....
Himachal Election: राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
09:54 PM, 08-Dec-2022
बडसर विधानसभा सीट से जीतने वाले कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल डीजे की धुन पर थिरके
बडसर विधानसभा क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल घर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर जमकर नाचे। लोगों ने उत्साह में उन्हें गोद में उठा लिया।08:00 PM, 08-Dec-2022
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को दिया जीत का श्रेय
विधानसभा क्षेत्र नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनाव में चौथी बार जीत दर्ज करने के बाद इस जीत का श्रेय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता को दिया। वीरवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद बने माहौल और उनकी रणनीति ने भाजपा की विचारधारा को हराया है।
06:08 PM, 08-Dec-2022
जयराम ठाकुर ने फोन पर सराज के लोगों से घर आकर खुशी मनाने की बात कही
निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के कार्यकर्ताओं से फोन पर की थुनाग में बात की। उन्होंने सबसे अधिक वोट का मार्जिन देने के लिए सभी सराज के लोगों का आभार जताया। साथ ही घर आकर खुशी मनाने की बात कही।
लोगों से बात करते जयराम ठाकुर
लोगों से बात करते जयराम ठाकुर
05:27 PM, 08-Dec-2022
बिलासपुर सदर से कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे, भाजपा के त्रिलोक जम्बाल विजयी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बंबर ठाकुर चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर भाजपा के त्रिलोक जम्बाल ने जीत दर्ज की है। हार के बाद बंबर बोले कि परिणाम मान्य नहीं, कोर्ट जाएंगे।
हार के बाद बोले बंबर, मान्य नहीं परिणाम, जायेंगे कोर्ट
हार के बाद बोले बंबर, मान्य नहीं परिणाम, जायेंगे कोर्ट
05:22 PM, 08-Dec-2022
बड़सर सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक
बड़सर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने लगातार तीन चुनाव में जीत दर्ज की। लखनपाल को कुल 30293 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी स्थान पर भाजपा की माया शर्मा को 16501 व निर्दलीय संजीव शर्मा को 15252 मत मिले हैं।
05:13 PM, 08-Dec-2022
60 मतों के अंतर से भोरंज सीट जीते कांग्रेस के सुरेश कुमार
भोरंज सीट में पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमार और कांग्रेस के सुरेश कुमार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस के सुरेश कुमार 60 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। सुरेश कुमार को 24779, जबकि डॉ. अनिल धीमान को 24719 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 08-Dec-2022
निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद: राहुल गांधी
हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।05:00 PM, 08-Dec-2022
यह जीत आप सबकी है, धन्यवाद हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस
हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी पर प्रतिक्रिया साझा की है, जिसमें लिखा है कि 'यह जीत आप सबकी है। धन्यवाद हिमाचल प्रदेश'04:53 PM, 08-Dec-2022
यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण है क्योंकि मैं लोगों से उस तरह का समर्थन देख सकता हूं जैसा दिवंगत वीरभद्र सिंह को मिला था। चंडीगढ़ विधायकों के लिए आसानी से मिलने की जगह है और हम अवैध शिकार के बारे में चिंतित नहीं हैं।It is a very emotional moment for me as I can see the same kind of support from people as it was for late Virbhadra Singh. Chandigarh is easily accessible meeting point for MLAs & we are not worried about poaching: Pratibha V Singh, HP Congress Pres on HP poll results pic.twitter.com/IrjQjhSHM1
— ANI (@ANI) December 8, 2022
04:41 PM, 08-Dec-2022
मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा: जयराम
हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।I have handed over my resignation to the Governor. Will never stop working for the development of people. We need to analyse things. There were some issues that changed the direction of the results. I will go to Delhi if they call us: Outgoing Himachal Pradesh CM Jairam Thakur pic.twitter.com/gOAIS5pBo4
— ANI (@ANI) December 8, 2022