फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Congress Leader Anant Dahiya Alleges Vote Theft Over SIR in Meerut

कांग्रेस का एसआईआर पर हमला: अनंत दहिया बोले- ‘सरकार वोटों की चोरी कर रही’, की दिल्ली रैली में जुटने की अपील

Mon, 26 Oct 2026 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

मेरठ में कांग्रेस नेता अनंत दहिया ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए वोटों में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने 1 नवंबर की दिल्ली रैली में मेरठ से 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया।

विज्ञापन
Congress Leader Anant Dahiya Alleges Vote Theft Over SIR in Meerut
प्रेस वार्ता के दौरान अनंत दहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां की जा रही हैं और लोगों के नाम बदले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। दहिया ने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में मेरठ से 10 हजार से अधिक कांग्रेसियों के शामिल होने का दावा भी किया।

विज्ञापन


SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के पर्यवेक्षक अनंत दहिया पहुंचे। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को प्रमुख मुद्दा बताते हुए मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


दहिया ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिना आईडी और नाम से जुड़ी स्पष्ट जानकारी के वोट बनाए जाने तथा एसआईआर प्रक्रिया में लोगों के नाम बदले जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक घालमेल बताते हुए कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड

Trending Videos

दिल्ली रैली में 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा
अनंत दहिया ने बताया कि कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली में एसआईआर के विरोध में रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में मेरठ से 10 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल उठाने और अपने विरोध को आगे बढ़ाने की बात कही।

भाजपा पर नफरत की राजनीति का आरोप
दहिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से जुड़े सवाल पर भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता भी पहले आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed