Spain vs Austria Highlights: स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से रौंदा, ओयरजाबल के दो गोल से अंतिम-16 में बनाई जगह
{"_id":"6a46b0b17709e436da0cb295","slug":"spain-vs-austria-live-fifa-world-cup-2026-today-football-match-result-updates-2026-07-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Spain vs Austria Highlights: स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से रौंदा, ओयरजाबल के दो गोल से अंतिम-16 में बनाई जगह","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
खास बातें
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली। मिकेल ओयरजाबल ने दो गोल (36वें और 89वें मिनट) किए, जबकि पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में एक गोल दागकर स्पेन की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
स्पेन बनाम ऑस्ट्रिया
- फोटो : Fifa.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:33 AM, 03-Jul-2026
स्पेन ने 3-0 से जीता मुकाबला
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिकेल ओयरजाबल ने 36वें और 89वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि पेड्रो पोरो ने 66वें मिनट में एक गोल कर टीम की जीत को आसान बना दिया। पूरे मैच में स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और ऑस्ट्रिया को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ स्पेन अब राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ेगा।02:22 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन 3-0 से आगे
स्पेन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत लगभग तय कर ली है। मैच के 89वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले ओयरजाबल ने 36वें मिनट में स्पेन का पहला गोल किया था, जबकि 66वें मिनट में पेड्रो पोरो ने बढ़त को दोगुना किया। तीन गोल की मजबूत बढ़त के साथ स्पेन अंतिम-16 में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है, जबकि ऑस्ट्रिया की वापसी की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
02:01 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन ने बनाई 2-0 की बढ़त
स्पेन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। 66वें मिनट में पेड्रो पोरो ने शानदार गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इससे पहले 36वें मिनट में मिकेल ओयारजाबाल ने टीम का पहला गोल किया था। दो गोल की बढ़त मिलने के बाद स्पेन जीत और अंतिम-16 में जगह बनाने की ओर मजबूती से बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि ऑस्ट्रिया पर अब वापसी के लिए लगातार आक्रामक खेल दिखाने का दबाव होगा।01:37 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन ने ऑस्ट्रिया पर 1-0 की बढ़त बनाई
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में हाफ टाइम तक स्पेन ने ऑस्ट्रिया पर 1-0 की बढ़त बना रखी है। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले जा रहे इस नॉकआउट मैच में मिकेल ओयरजाबल स्पेन के लिए ने 36वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में स्पेन ने गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखते हुए लगातार आक्रमण किए, जबकि ऑस्ट्रिया की टीम बराबरी का गोल करने में नाकाम रही। अब दूसरे हाफ में ऑस्ट्रिया वापसी की कोशिश करेगा, जबकि स्पेन अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए अंतिम-16 में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगा।01:08 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन ने हासिल की बढ़त
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में स्पेन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए बढ़त बना ली है। लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के 36वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने गोल दागकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ के दौरान स्पेन लगातार आक्रामक खेल दिखा रहा है, जबकि ऑस्ट्रिया बराबरी का गोल करने की कोशिश में जुटा है।12:31 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू
स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। दोनों टीमों की नजरें पहले हाफ में बढ़त हासिल करने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन-अप
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
12:12 AM, 03-Jul-2026
Spain vs Austria Live: स्पेन की ऑस्ट्रिया से टक्कर
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में आज फुटबॉल की दिग्गज टीम स्पेन का मुकाबला ऑस्ट्रिया से होगा। यह नॉकआउट मैच लॉस एंजिलिस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। ग्रुप एच में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-32 में पहुंची स्पेन की टीम को इस मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि ऑस्ट्रिया नॉकआउट चरण में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने के इरादे से उतरेगा। इस मैच की विजेता टीम राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल या क्रोएशिया से भिड़ेगी।12:03 AM, 03-Jul-2026