{"_id":"6a4754420c36ae9ec6021211","slug":"cristiano-ronaldo-dismisses-retirement-speculation-after-sister-s-claim-fifa-world-cup-2026-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ronaldo on Retirement: क्या यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी फुटबॉल विश्वकप है? बहन के दावे पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Ronaldo on Retirement: क्या यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी फुटबॉल विश्वकप है? बहन के दावे पर तोड़ी चुप्पी
Fri, 03 Jul 2026 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:48 AM IST
सार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप 2026 के बाद संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। रोनाल्डो ने क्रोएशिया के खिलाफ राउंड ऑफ-32 के मैच में पेनल्टी पर गोल दागा और अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बहन के दावों पर रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने विश्व कप 2026 के बाद संन्यास लेने की अटकलों को फिलहाल खारिज कर दिया है। अपनी बहन के दावे के बाद रोनाल्डो ने कहा कि वह जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते और अपने भविष्य पर निर्णय पुर्तगाल के विश्वकप अभियान के समाप्त होने के बाद ही करेंगे।
विज्ञापन
बहन कातिया ने क्या कहा था?
पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच फीफा विश्वकप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले से पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन कातिया एवेइरो ने बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा विश्व कप रोनाल्डो का आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा और इसके बाद वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लेंगे। कातिया के इस बयान के बाद दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने मान लिया कि 41 वर्षीय रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है।

रोनाल्डो ने खुद तोड़ी चुप्पी
हालांकि क्रोएशिया पर 2-1 की रोमांचक जीत के बाद रोनाल्डो ने इन अटकलों पर खुद विराम लगा दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वह टूर्नामेंट के बीच अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेने वाले हैं। रोनाल्डो ने कहा, 'मैं जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे फैसले नहीं लेता। अपने भविष्य को लेकर फैसला मैं टूर्नामेंट खत्म होने के बाद करूंगा, अभी नहीं।' इस बयान के साथ उन्होंने अपनी बहन के दावे की पुष्टि करने से इनकार कर दिया और संकेत दिया कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

मैदान पर भी रचा इतिहास
क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो ने सिर्फ बयान से ही नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन से भी सुर्खियां बटोरीं। VAR की मदद से मिली पेनल्टी को गोल में बदलकर उन्होंने विश्व कप नॉकआउट चरण का पहला गोल किया। 41 साल और 147 दिन की उम्र में वह फीफा विश्व कप नॉकआउट मुकाबले में गोल करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके पूर्व साथी पेपे के नाम था। इसके अलावा यह विश्व कप के नॉकआउट चरण में रोनाल्डो का पहला गोल भी रहा। वह अपने रिकॉर्ड छठे विश्व कप में खेल रहे हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच भी बने
रोनाल्डो ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और पेनाल्टी पर गोल कर पुर्तगाल की वापसी कराई। उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्रोएशिया ने इवान पेरिसिच के गोल से बढ़त बनाई थी, लेकिन रोनाल्डो ने बराबरी दिलाई। इसके बाद इंजरी टाइम में गोंकालो रामोस ने विजयी गोल दागकर पुर्तगाल को 2-1 से जीत दिलाई।

अब स्पेन से होगी टक्कर
पुर्तगाल की जीत के साथ टीम ने अंतिम-16 में जगह बना ली है, जहां उसका सामना स्पेन से होगा। वहीं, इस हार के साथ लुका मॉड्रिच का विश्व कप करियर भी लगभग समाप्त हो गया। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि विश्वकप खत्म होने के बाद रोनाल्डो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ाते हैं या संन्यास का एलान करते हैं। फिलहाल उन्होंने साफ कर दिया है कि इस बारे में कोई भी फैसला टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद ही लिया जाएगा।