पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion

फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या?: पुर्तगाल-स्पेन की जीत में चमके CR7-यमाल; राउंड ऑफ-32 में बचे तीन मैच

Fri, 03 Jul 2026 09:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Jul 2026 09:14 AM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में पुर्तगाल और स्पेन ने जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बना ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लामिन यमाल अपनी-अपनी टीमों के लिए चमके। अब राउंड ऑफ-32 के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया-मिस्र, अर्जेंटीना-केप वर्डे और कोलंबिया-घाना के मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 का राउंड ऑफ-32 चरण अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। गुरुवार को खेले गए दो बड़े मुकाबलों में स्पेन और पुर्तगाल ने शानदार जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह पक्की कर ली। एक ओर 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रचते हुए विश्व कप नॉकआउट चरण का अपना पहला गोल किया, तो दूसरी ओर 18 वर्षीय स्टार लामिन यमाल ने अपने शानदार खेल से ऑस्ट्रिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। अब राउंड ऑफ-32 के आखिरी दिन तीन मुकाबले बाकी हैं, जिनमें लियोनल मेसी, मोहम्मद सलाह और लुइस डियाज जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
ओयारजाबाल - फोटो : FIFA.COM

यमाल का जलवा, स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया
 

  • लॉस एंजेलिस स्टेडियम में स्पेन ने ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराकर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।
  • मैच में मिकेल ओयारजाबाल ने गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में खुद को बनाए रखा।
  • उनके अब चार गोल हो चुके हैं और वह किलियन एमबाप्पे, लियोनल मेसी, हैरी केन और एरलिंग हालंद के करीब पहुंच गए हैं।
  • हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा लामिन यमाल की रही। युवा स्टार ने पूरे मैच में अपनी गति, ड्रिब्लिंग और रचनात्मक खेल से ऑस्ट्रियाई डिफेंस को लगातार परेशान किया।
  • स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने भी इतिहास रच दिया। उन्होंने लगातार पांचवें विश्व कप मैच में क्लीन शीट रखते हुए इटली के वाल्टर जेंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
  • इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में लगातार सबसे अधिक मिनट तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
रोनाल्डो का रिकॉर्ड, पुर्तगाल की रोमांचक जीत
 
  • टोरंटो में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच मुकाबला आखिरी मिनट तक रोमांच से भरपूर रहा। 53वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर क्रोएशिया को बढ़त दिलाई।
  • इसके बाद रोनाल्डो का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द हो गया। हालांकि VAR की मदद से पुर्तगाल को पेनाल्टी मिली और रोनाल्डो ने उसे गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।
  • यह उनके विश्व कप नॉकआउट करियर का पहला गोल था। इंजरी टाइम में गोंकालो रामोस ने विजयी गोल कर पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिलाई।
  • क्रोएशिया ने अंतिम क्षणों में बराबरी भी कर ली थी, लेकिन VAR ने ऑफसाइड के कारण गोल रद्द कर दिया।
  • इस गोल के साथ 41 वर्षीय रोनाल्डो विश्व कप नॉकआउट इतिहास में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।


अब होगा रोनाल्डो बनाम यमाल, स्पेन-पुर्तगाल का महामुकाबला
 
  • स्पेन और पुर्तगाल की जीत के बाद अब अंतिम-16 में दोनों पड़ोसी देशों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होगा।
  • एक तरफ पांच बार के बैलन डी'ओर विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो होंगे, तो दूसरी ओर दुनिया के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल लामिन यमाल।
  • यह मुकाबला इस विश्व कप के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
मॉड्रिच और रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
स्विट्जरलैंड ने अल्जीरिया को 2-0 से हराया
 
  • स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में अल्जीरिया को 2-0 से हराकर बाहर कर दिया। स्विट्जरलैंड ने पूरे मुकाबले में संतुलित प्रदर्शन किया और ब्रील एम्बोलो और डैन न्दोये के गोलों की बदौलत अंतिम-16 में जगह बना ली।
  • हालांकि पहले हाफ में अल्जीरिया ने कुछ अच्छे मौके बनाए और स्विस टीम को चुनौती दी, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में न्दोये के गोल ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
  • इसके बाद अल्जीरियाई टीम मुकाबले में वापसी करने में नाकाम रही और स्विट्जरलैंड की जीत लगभग एकतरफा हो गई।
  • अब स्विट्जरलैंड मंगलवार को वैंकूवर में ही अपना अंतिम-16 का मुकाबला खेलेगा, जहां उसका सामना कोलंबिया और घाना के बीच शुक्रवार को होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा।

FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
स्विट्जरलैंड की टीम - फोटो : FIFA.COM
आखिरी दिन इन तीन मुकाबलों पर रहेंगी नजरें
 
  • राउंड ऑफ-32 का समापन तीन मुकाबलों के साथ होगा। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और मिस्र आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें विश्व कप इतिहास में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीतकर अगला दौर खेलना चाहेंगी।
  • इसके बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना केप वर्डे से होगा। सभी की नजरें लियोनल मेसी पर रहेंगी, जो लगातार आठवें विश्व कप मैच में गोल करने का रिकॉर्ड बनाना चाहेंगे।
  • हालांकि ग्रुप चरण में अपराजित रहने वाली केप वर्डे ने स्पेन को भी ड्रॉ पर रोका था, इसलिए वह बड़ा उलटफेर करने का दम रखती है।
  • दिन के आखिरी मुकाबले में कोलंबिया और घाना आमने-सामने होंगे। ग्रुप चरण में पुर्तगाल को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल करने वाली कोलंबिया शानदार लय में है।
  • कार्लोस क्विरोज की कोचिंग में घाना ने मजबूत डिफेंस और तेज काउंटर अटैक से कई टीमों को परेशान किया है।

FIFA World Cup 2026: Ronaldo, Yamal Shine as Portugal and Spain Advance; Round of 32 Nears Conclusion
सालाह - फोटो : FIFA.COM
राउंड ऑफ-32 के बाकी बचे मैचों का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
मुकाबला चरण समय
ऑस्ट्रेलिया vs मिस्र राउंड ऑफ-32 रात 11:30 बजे
अर्जेंटीना vs केप वर्डे राउंड ऑफ-32 सुबह 3:30 बजे (4 जुलाई)
कोलंबिया vs घाना राउंड ऑफ-32 सुबह 7:00 बजे (4 जुलाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed