Ronaldo-Jota: क्रोएशिया पर जीत के बाद रोनाल्डो ने क्यों पहनी 21 नंबर की जर्सी? आंसुओं के साथ इन्हें किया याद
फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने दिवंगत साथी डियोगो जोटा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी 21 नंबर की जर्सी पहनी थी। यह जोटा की पहली पुण्यतिथि भी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ं
- तीन जुलाई पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डियोगो जोटा की पहली पुण्यतिथि थी। जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की तीन जुलाई 2025 को स्पेन में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनकी शादी के महज 11 दिन बाद हुआ था।
- अपने दिवंगत साथी की याद में पूरी पुर्तगाल टीम भावुक नजर आई। रोनाल्डो ने जोटा की 21 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने के बाद जीत को अपने पूर्व साथी को समर्पित किया। अंतिम सीटी बजने के बाद उन्होंने अपने साथियों को गले लगाया और आंखों में आंसू लिए प्रशंसकों का अभिवादन किया।
A class act from Cristiano Ronaldo ❤️
— Yazz LFC (@YazzLFC) July 3, 2026
Leaves the pitch in tears, remembering Diogo Jota carrying his presence with him in the most powerful way.
A remembrance, respect, and heartbreak all at once 🥺
Moments like this strip football down to what it really is ... Not just… pic.twitter.com/AqODAKEvMV
मैच की शुरुआत में क्रोएशिया ने पुर्तगाल को कड़ी टक्कर दी। 53वें मिनट में इवान पेरिसिच ने शानदार गोल कर क्रोएशिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 68वें मिनट में VAR की मदद से पुर्तगाल को पेनल्टी मिली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दबाव के बीच पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। यह उनके विश्व कप नॉकआउट करियर का पहला गोल भी रहा।
जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी इंजरी टाइम के चौथे मिनट में राफेल लियाओ के क्रॉस पर गोंजालो रामोस ने शानदार हेडर लगाकर पुर्तगाल को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ देर बाद क्रोएशिया ने बराबरी का गोल भी किया, लेकिन VAR ने ऑफसाइड के कारण उसे रद्द कर दिया और पुर्तगाल ने जीत अपने नाम कर ली।
डियोगो जोटा पुर्तगाल के सबसे भरोसेमंद फॉरवर्ड खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 49 मैचों में 14 गोल किए थे और माना जा रहा था कि वह विश्व कप 2026 में टीम की अहम कड़ी होते। अपनी मौत से एक महीने पहले जोटा ने स्पेन को हराकर यूईएफए नेशंस लीग जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा था, 'आप सभी के साथ होने पर सब कुछ संभव है। धन्यवाद, पुर्तगाल!'
डियोगो जोटा ने गोंडोमार से अपने करियर की शुरुआत की और फिर पाकोस डी फरेरा, पोर्टो, वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स और आखिर में लिवरपूल तक का सफर तय किया। पुर्तगाल के कई बड़े खिलाड़ियों की तरह वह बेनफिका, स्पोर्टिंग या पोर्टो की मशहूर अकादमियों से नहीं निकले, बल्कि अपनी मेहनत के दम पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों में जगह बनाई।
क्रोएशिया पर मिली इस यादगार जीत ने पुर्तगाल को अंतिम-16 में पहुंचा दिया, जहां अब उसका सामना स्पेन से होगा। लेकिन इस जीत से भी ज्यादा चर्चा रोनाल्डो की उस भावुक तस्वीर की हो रही है, जिसमें वह अपने दिवंगत साथी डियोगो जोटा की याद में 21 नंबर की जर्सी पहने आंसुओं के साथ मैदान से बाहर जाते नजर आए।