Haaland-Isabel Love Story: मैदान पर विरोधियों की नींद उड़ाने वाले हालंद, इसाबेल के प्यार में कैसे पिघले? जानें
फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे एरलिंग हालंद मैदान पर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, मैदान के बाहर उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में है। बचपन की दोस्त इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन आज उनकी जीवनसाथी हैं और दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता भी बन चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एरलिंग हालंद और इसाबेल हॉगसेंग योहानसेन पहली बार नॉर्वे के क्लब ब्रायने एफके की फुटबॉल अकादमी में मिले थे।
- दोनों ने छोटी उम्र में ही क्लब की युवा टीम का हिस्सा बनना शुरू कर दिया था।
- शुरुआत दोस्ती से हुई, लेकिन जब हालंद जर्मन क्लब बोरूसिया डॉर्टमुंड के लिए खेलने लगे, तब दोनों के रिश्ते ने नया मोड़ लिया और दोस्ती प्यार में बदल गई।
- बाद में जब हालंद ने मैनचेस्टर सिटी जॉइन किया तो इसाबेल भी उनके साथ इंग्लैंड चली गईं।
A post shared by Isabel Haugseng Johansen (@isabelhaugsengj)
हालंद ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का दिलचस्प राज भी खोला था। उन्होंने बताया कि रिश्ते की शुरुआत उन्होंने नहीं, बल्कि इसाबेल ने की थी। हालंद ने कहा, 'उसने मुझे सबसे पहले मैसेज किया था। वह भी ब्रायने क्लब में खेलती थी। उसी ने सबसे पहले मुझमें दिलचस्पी दिखाई थी। मैंने नहीं।'
- हालंद ने अपनी निजी जिंदगी की एक और दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि दोनों को वीडियो गेम खेलना काफी पसंद है।
- उन्होंने कहा, 'मैं खाना बनाता हूं। शायद यह बात उसे थोड़ी शर्मिंदा करे, लेकिन उसे गेम खेलना पसंद है। हम दोनों साथ में माइनक्राफ्ट खेलते हैं। घर बनाते हैं और खूब मजे करते हैं। कभी-कभी हम ब्रायने लौटकर साथ में कबाब भी खाते हैं।'
- हालंद पहले भी कई बार बता चुके हैं कि माइनक्राफ्ट उनका पसंदीदा वीडियो गेम है, जबकि कबाब उनका सबसे पसंदीदा खाना है, हालांकि फिटनेस की वजह से वह इसे कम ही खा पाते हैं।
A post shared by Isabel Haugseng Johansen (@isabelhaugsengj)
- इसाबेल का जन्म जुलाई 2004 में नॉर्वे के ब्रायने में हुआ था। उन्होंने ब्रायने एफके की महिला टीम से सिर्फ 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने 36 मैचों में 23 गोल किए।
- फुटबॉल के अलावा वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी यात्रा, परिवार और छुट्टियों की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।