पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Spain Goalkeeper Unai Simón enters the Guinness World Records know details and stats

FIFA World Cup: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ उनाई साइमन का नाम, विपक्षी टीमों के लिए बने अभेद दीवार

Fri, 03 Jul 2026 12:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jul 2026 12:35 PM IST
सार

स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 के मुकाबले के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की। साइमन का नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। आइए जानते हैं क्या है वो उपलब्धि...

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Spain Goalkeeper Unai Simón enters the Guinness World Records know details and stats
उनाई साइमन - फोटो : IANS

विस्तार

स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने फीफा विश्व कप में इतिहास रचते हुए सबसे लंबे समय तक क्लीन शीट रखने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दो विश्व कप को मिलाकर साइमन ने कुल पांच मुकाबलों में कोई गोल नहीं खाया है, जो नया रिकॉर्ड भी है। उनाई साइमन ने अपनी इस खास उपलब्धि के साथ ही 36 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
विज्ञापन

दो विश्व कप मिलाकर बना रिकॉर्ड
दो विश्व कप को मिलाकर साइमन अब तक 519 मिनट तक विपक्षी टीमों के हर हमले को नाकाम करते रहे हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम स्पेन को ऑस्ट्रिया के खिलाफ मिली 3-0 की जीत में हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के महान गोलकीपर वाल्टर जेंगा के नाम था, जिन्होंने 1990 विश्व कप में 517 मिनट तक गोल नहीं खाया था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि स्पेन के उनाई साइमन ने विश्व कप मैचों में लगातार 519 मिनट तक गोल नहीं खाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसिलास का रिकॉर्ड भी तोड़ चुके हैं साइमन
साइमन का यह रिकॉर्ड दो विश्व कप को मिलाकर हासिल किया है। 2026 विश्व कप में उन्होंने केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे और ऑस्ट्रिया के खिलाफ कुल 360 मिनट तक क्लीन शीट रखी। इससे पहले 2022 में हुए कतर विश्व कप में भी उन्होंने 159 मिनट तक कोई गोल नहीं खाया था। हालांकि, 2022 में स्पेन का सफर राउंड ऑफ 16 में मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में खत्म हो गया था, लेकिन 120 मिनट के खेल में साइमन ने कोई गोल नहीं होने दिया था, जो उनके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है। उनका आखिरी बार विश्व कप में गोल 2022 में जापान के खिलाफ आया था, जब एओ तनाका ने 51वें मिनट में गोल किया था। इसके बाद से साइमन लगातार गोल रोकते आ रहे हैं। इस उपलब्धि से पहले ही साइमन ने स्पेन के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। कैसिलास ने 2010 और 2014 वर्ल्ड कप में लगातार 476 मिनट तक क्लीन शीट रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed