Live
Nepal Elections 2026: नेपाल के आम चुनाव में 60% से अधिक मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद
{"_id":"69a8cfa08aae9b266a098f39","slug":"nepal-elections-2026-voting-in-nepal-nepal-general-elections-nepali-candidates-kp-sharma-oli-balen-shah-2026-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Nepal Elections 2026: नेपाल के आम चुनाव में 60% से अधिक मतदान; 6500+ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Pavan
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Nepal Election Voting Live Updates नेपाल चुनाव 2026: पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए मतदान किया गया। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला। अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में पढ़ें नेपाल चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स
नेपाल चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
06:14 PM, 05-Mar-2026
करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदान का शुरुआती अनुमान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी खड़का
प्रतिनिधि सभा की काठमांडू जिले की सभी 10 सीटों पर गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद अब वोटों की गिनती की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चूरामण खड़का ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग पूरी हो गई। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।खड़का ने कहा कि कुल कितने वोट पड़े हैं, इसका सही आंकड़ा आने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से मत पत्र करीब दो घंटे के भीतर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचा दिए जाएंगे, जिसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी।
06:10 PM, 05-Mar-2026
नेपाल में आम चुनाव के लिए मतदान संपन्न
नेपाल के संसदीय चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो चुका है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक काठमांडू में करीब 60 से 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।05:15 PM, 05-Mar-2026
मतदान 65 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद: कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी
कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार मतदान 65 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सुबह से ही उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा जिलों के प्रतिनिधियों से बात की है और वहां भी मतदान जारी है। मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। हालांकि ऐसा लगता है कि पिछले चुनावों के करीब पांच प्रतिशत वोट इस बार अमान्य हो गए हैं। नेपाल के अखबार 'हिमालयन' ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।04:51 PM, 05-Mar-2026
प्रांतों में दोपहर तीन बजे तक मतदान की स्थिति
काठमांडू घाटी में गुरुवार दोपहर तीन बजे तक पंजीकृत मतदाताओं में से आधे से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। देशभर में प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार, काठमांडू घाटी की 15 सीटों में कुल 11,85,374 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 3 बजे तक 6,24,934 लोगों ने वोट डाले, जो करीब 51 प्रतिशत मतदान है।दोपहर तक आए प्रांतीय आंकड़ों में देशभर में मतदान की अलग-अलग स्थिति सामने आई।
- कोशी प्रांत में सबसे ज्यादा 58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 35,74,310 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,59,816 लोगों ने वोट डाले।
- मधेश प्रांत में 36,36,414 पंजीकृत मतदाताओं में से 10,97,570 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 54 प्रतिशत है। बागमती प्रांत में 24,96,936 मतदाताओं में से 10,55,924 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 53 प्रतिशत रहा।
- गंडकी प्रांत में 18,70,065 मतदाताओं में से 8,57,459 लोगों ने मतदान किया, जो लगभग 41 प्रतिशत है।
- लुम्बिनी प्रांत में दोपहर 3 बजे तक 33,86,680 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,67,966 लोगों ने वोट डाले। यहां मतदान करीब 38 प्रतिशत रहा।
- कर्णाली प्रांत में 10,37,250 मतदाताओं में से 4,44,493 लोगों ने मतदान किया, जो करीब 42 प्रतिशत है।
- सुदूरपश्चिम प्रांत में 17,16,660 पंजीकृत मतदाताओं में से 6,06,239 लोगों ने वोट डाले, जो लगभग 43 प्रतिशत है।
04:47 PM, 05-Mar-2026
चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे
चुनाव के लिए नेपाल में बुधवार से तीन दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार देशभर में 10,967 मतदान बूथ और 23,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।
04:42 PM, 05-Mar-2026
देश में शांतिपूर्व चल रहा मतदान: चुनाव आयुक्त सगुन शुमशेर राणा ने
चुनाव आयुक्त सगुन शुमशेर राणा ने स्थानीय मीडिया से कहा कि देशभर में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है और कुछ जगहों पर मामूली घटनाओं को छोड़कर कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। नेपाल के करीब 1.89 करोड़ मतदाता प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों के लिए वोट डाल रहे हैं। इनमें से 165 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान यानी फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली से चुने जाएंगे, जबकि 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से चुने जाएंगे। प्रत्यक्ष चुनाव के तहत 165 सीटों के लिए करीब 3400 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि आनुपातिक प्रणाली की 110 सीटों के लिए 3135 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 05-Mar-2026
दोपहर 1 बजे तक नेपाल में 24% मतदान
नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 1 बजे तक नेपाल में देशव्यापी मतदान 24 प्रतिशत दर्ज किया गया। काठमांडू घाटी में सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई, जहां कुल मतदान 36 प्रतिशत रहा। काठमांडू जिला 41 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद ललितपुर 31 प्रतिशत और भक्तपुर 24 प्रतिशत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।01:41 PM, 05-Mar-2026
देश भर में मतदान सुचारू रूप से जारी: चुनाव आयोग
काठमांडू पोस्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सगुन शमशेर राणा ने बताया कि देश भर में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है और कुछ ही स्थानों पर मामूली घटनाएं हुई हैं। वहीं नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि कुछ स्थानों पर मामूली विवाद के अलावा कोई गंभीर समस्या उत्पन्न नहीं हुई है।01:18 PM, 05-Mar-2026
बालेन, गगन और प्रचंड को हेलीकॉप्टर में सवार होने की मिली अनुमति
बीबीसी ने एक आयुक्त के हवाले से बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान के दिन तीन नेताओं को हेलीकॉप्टर में सवार होने की अनुमति दी है। चुनाव आयुक्त सगुन शमशेर जाबरा के हवाले से बीबीसी न्यूज नेपाली ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गगन थापा, बालेन शाह और पुष्प कमल दहल प्रचंड को हेलीकॉप्टर का उपयोग करने की अनुमति दे दी है।12:53 PM, 05-Mar-2026
केपी शर्मा ओली ने डाला वोट
पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (CPN-UML) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार केपी शर्मा ओली ने भक्तपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।#WATCH | नेपाल: पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) (CPN-UML) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, के.पी. शर्मा ओली ने नेपाल के आम चुनाव 2026 के लिए भक्तपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। pic.twitter.com/f3LbYxQ4v3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2026