West Asia Crisis LIVE: ईरान के तबरिज शहर में हुए हमले में छह की मौत; युद्ध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
लाइव अपडेट
ईरान में रिहायशी इलाके में हुए हमले में छह की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के तबरिज शहर में हुए एक हमले में छह लोगों की मौत हो गई। दरअसल एक घर पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई।ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में विरोध प्रदर्शन
ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग नाराज हैं। न्यूयॉर्क में टाइम्स स्कवायर पर सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने ईरान युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया और तुरंत युद्ध रोकने की मांग की।पश्चिम एशिया के हालात पर जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री से की बात
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री से पश्चिम एशिया के हालात पर बात की और भविष्य में भी संपर्क में रहने पर सहमत हुए।हिजबुल्ला ने इस्राइल पर किए हमले
हिजबुल्ला ने कहा है कि उन्होंने रविवार को इस्राइल के खिलाफ 63 सैन्य ऑपरेशन किए, जिनमें रॉकेट, ड्रोन जैसे हमले शामिल हैं। ये हमले दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सेना के खिलाफ किए गए। हिजबुल्ला ने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। ये हमले ऐसे समय किए गए हैं, जब इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान में लगातार जमीनी और हवाई हमले कर रही है। बीती 2 मार्च से इन हमलों में एक हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।अमेरिका का ईरान के ड्रोन उत्पादन केंद्र पर हमला
अमेरिकी सेना ने उत्तरी ईरान के कोम प्रांत में एक ड्रोन उत्पादन केंद्र पर हमला किया है। यह ड्रोन उत्पादन केंद्र ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का है। अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। इस हमले में ड्रोन उत्पादन केंद्र को भारी नुकसान हुआ है।The Qom Turbine Engine Production Plant produced gas turbine engines for attack drones and aircraft components used by Iran's Islamic Revolutionary Guard Corps. The photo dated on March 6, 2026 shows the plant before U.S. airstrikes and the second photo shows the plant three days… pic.twitter.com/wCxiE7Qnka
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 23, 2026
इस्राइल का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला, तेहरान में सुनी गईं धमाकों की आवाज
इस्राइली सेना ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिनमें ईरानी सरकार के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई है।आईईए प्रमुख बोले- पश्चिम एशिया में हालात बेहद खराब
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फतीह बिरोल ने चेतावनी दी है कि पश्चिम एशिया में हालात बेहद खराब हैं। उन्होंने कहा कि साल 1970 में जो हालात थे, मौजूदा हालात उससे भी खराब हैं। ऑस्ट्रेलिया में मीडिया से बात करते हुए बिरोल ने कहा कि मौजूदा संकट का सबसे बड़ा समाधान होर्मुज स्ट्रेट को खोलना है, जिसे ईरान ने आंशिक रूप से बाधित किया हुआ है।ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद करने की धमकी दी
अमेरिका द्वारा ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देने और ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की धमकी के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने कहा है कि अगर उनके पावर प्लांट्स पर हमले होते हैं तो वे होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद कर देंगे।अबू धाबी में मिसाइल नष्ट, मलबे से भारतीय घायल
यूएई की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल हमले के दौरान गिरे मलबे से एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। अबू धाबी मीडिया ऑफिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एयर डिफेंस सिस्टम ने राजधानी की ओर बढ़ती बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया।मलबा अल शावामेख इलाके में गिरा, जिससे स्थानीय लोग और आसपास के निवासी डर और अफरातफरी में पड़ गए। अधिकारियों ने तुरंत इलाके को सुरक्षित कर मलबा हटाने का काम शुरू किया। घायल भारतीय नागरिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अमेरिका में ईरान युद्ध पर विरोध
संयुक्त राज्य अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता चक शूमर ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान को तुरंत समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा "अब काफी हो चुका। इस युद्ध को समाप्त किया जाए।" शूमर ने चेतावनी दी कि कुछ रिपब्लिकन सीनेटर भी खुलकर मान रहे हैं कि प्रशासन पश्चिम एशिया में क्या हासिल करना चाहता है, उन्हें पता नहीं।Lives are on the line.
— Chuck Schumer (@SenSchumer) March 22, 2026
Tens of billions of dollars are being wasted.
A gallon of gas now costs an average of $3.94.
And THIS is all he has to say? https://t.co/rHvDOjMirM
उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों को ईंधन की कीमतों में प्रत्यक्ष असर महसूस हो रहा है। उदाहरण के लिए, अब अमेरिका में गैस की औसत कीमत $3.94 प्रति गैलन पहुंच गई है।