सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air Canada Exp Aircraft Accident at New York Airport US Collision with Ground Operations Vehicle hindi updates

Air Canada Exp: एयर कनाडा विमान हादसे में दो लोगों की मौत, रूह कंपाने वाला ऑडियो आया सामने

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 23 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन ठप है। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 

Air Canada Exp Aircraft Accident at New York Airport US Collision with Ground Operations Vehicle hindi updates
एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान हादसे का शिकार - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मॉन्ट्रियल से आ रहा एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक यात्री विमान लैंडिग के दौरान रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड व्हीकल से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोग यात्री हैं या क्रू मेंबर, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर कनाडा के मुताबिक, इस विमान में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सोमवार तड़के विमान एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश में था। 
Trending Videos


पूरा एयरपोर्ट हुआ ठप
हादसे के तुरंत बाद अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ला गॉर्डिया एयरपोर्ट पर 'ग्राउंड स्टॉप' लागू कर दिया। इसका मतलब है कि न तो कोई विमान वहां उतर सकता है और न ही उड़ान भर सकता है। प्रशासन ने शुरुआती बयान में कहा कि आपातकालीन स्थिति के कारण एयरपोर्ट को शाम 6 बजे तक बंद रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो आया सामने
इस हादसे के बाद अब एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो क्लिप ने हादसे की भयावहता को सामने ला दिया है। जानकारी के मुताबिक, एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट 7631 लैंड करने ही वाली थी, तभी एक फायर ट्रक अचानक उसके रास्ते में आ गई। पायलट ने जैसे ही ट्रक को सामने देखा, उसकी चीख निकल गई। ऑडियो में पायलट का डर और कंट्रोल टावर की हड़बड़ाहट साफ सुनी जा सकती है। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि विमान और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

क्या हुआ उस वक्त?
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चश्मदीदों का कहना है कि अगर पायलट ने सही समय पर 'पैनिक कॉल' न की होती और ब्रेक न लगाए होते, तो यह जानलेवा हादसा हो सकता था। फिलहाल, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन इस बात की जांच कर रही है कि आखिर दमकल की गाड़ी रनवे पर क्या कर रही थी? 

यह भी पढ़ें: राजनीति: ढाई महीने में आप को दूसरा बड़ा झटका, दमन ने थामा कांग्रेस का दामन; चुनाव से पहले गरमाई सियासत

यात्रियों के लिए बढ़ी मुश्किल
बता दें कि ला गॉर्डिया न्यूयॉर्क का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। इस हादसे और उसके बाद लागू हुई पाबंदियों के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि रनवे पर इस तरह की घटनाएं दुर्लभ होती हैं, लेकिन इनके कारण पूरे एयर ट्रैफिक नेटवर्क पर बुरा असर पड़ता है।

जानकारी के मुताबिक, कई फ्लाइट के रूट को डायवर्ट भी किया गया है। फिलहाल, एयर कनाडा और न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच टीमें मौके पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed