सब्सक्राइब करें

West Asia Crisis LIVE: शांति समझौते के लिए अमेरिका के सामने ईरान की कई शर्तें; ट्रंप को वार्ता सफलता पर संशय

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: Nirmal Kant Updated Sat, 11 Apr 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Asia Crisis Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत विभिन्न पक्षों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है, जबकि जमीनी हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। हालांकि लेबनान को लेकर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

west asia live updates iran us ceasefire Donald trump Islamabad talks Israel Lebanon news in hindi
इस्लामाबाद में शांति वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:00 PM, 11-Apr-2026

'नहीं पता बातचीत कितनी सफल होगी', ईरान वार्ता पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह कितनी सफल होगी। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता बातचीत कैसे जाएगी। ट्रंप ने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा कि ईरान ईमानदारी से बातचीत कर रहा है या नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई माइंस की जानकारी है और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है।
08:53 PM, 11-Apr-2026

तकनीकी चरण में पहुंची अमेरिका-ईरान वार्ता, एक दिन बढ़ सकती है बातचीत

इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अब तकनीकी चरण में प्रवेश कर गई है। यह संकेत देता है कि शुरुआती स्तर पर कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है और अब विशेषज्ञ स्तर पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, जटिल मुद्दों पर चर्चा पूरी करने के लिए वार्ता को एक दिन और बढ़ाया जा सकता है। यह चरण तय करेगा कि समझौता अंतिम रूप ले पाएगा या नहीं।
08:51 PM, 11-Apr-2026

आमने-सामने की वार्ता में वेंस के साथ विटकॉफ और कुशनर भी पहुंचे

व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अमेरिकी अधिकारी इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने मिले हैं। यह पहली बार है जब दोनों पक्ष सीधे बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी आमने-सामने बातचीत में शामिल हुए हैं।
08:20 PM, 11-Apr-2026

ईरान ने अमेरिकी दावे को किया खारिज, कहा- कोई भी अमेरिकी जहाज होर्मुज से नहीं गुजरा

ईरान ने दावा किया है कि कोई भी अमेरिकी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजरा है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से यह बात कही है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि कई अमेरिकी नौसैनिक जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं। मामला तब और गरमाया जब मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस मार्ग को साफ करने पर काम कर रहा है। दोनों दावों के बीच विरोधाभास ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।
06:20 PM, 11-Apr-2026

ईरान से मुलाकात के बाद पाकिस्तान का बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे।
05:59 PM, 11-Apr-2026

क्या जब्त संपत्तियों पर बन रही है सहमति?

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता में एक नया दावा सामने आया है। एक ईरानी सूत्र के मुताबिक, अमेरिका दबाव और बातचीत के बाद ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। हालांकि इस पर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 11-Apr-2026

ईरान की सख्त शर्ते

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जारी अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले ईरान ने मध्यस्थों के सामने चार सख्त और गैर-परक्राम्य शर्तें रख दी हैं।
  •  होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण... ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी संप्रभुता की मांग की है।
  • युद्ध का पूरा मुआवजा... हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष से नुकसान की भरपाई की मांग।
  • जब्त संपत्तियों की बिना शर्त रिहाई... विदेशी बैंकों में फंसी अरबों डॉलर की रकम लौटाने की मांग।
  • पूरे पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम... लेबनान सहित पूरे क्षेत्र में शांति की शर्त।
05:51 PM, 11-Apr-2026

इस्राइल ने हिजबुल्ला के साथ युद्धविराम वार्ता से किया इनकार

इस्राइल और लेबनान के बीच आने वाले दिनों में बातचीत पर सहमति बनी है। हालांकि इस्राइल ने हिजबुल्ला के साथ युद्धविराम वार्ता से इनकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बातचीत की पहल को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, लेकिन जमीनी हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।
03:56 PM, 11-Apr-2026

ईरान के बाद अब वेंस से बात कर रहे शहबाज शरीफ

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अहम बातचीत कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच इस्लामाबाद में बैठक चल रही है।  
02:10 PM, 11-Apr-2026

शांति वार्ता से पहले ईरान की चेतावनी

मामले के जानकार सूत्रों के अनुसार, ईरान ने कहा यदि इस्लामाबाद में अमेरिका के 'अमेरिका फर्स्ट' दृष्टिकोण वाले प्रतिनिधियों के साथ बातचीत होती है, तो दोनों पक्षों और वैश्विक हित में एक समझौता संभव हो सकता है।

हालांकि, बयान में यह भी कहा गया कि यदि बातचीत 'इस्राइल फर्स्ट' दृष्टिकोण वाले प्रतिनिधियों के साथ होती है, तो किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं होगा और स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो सकती है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed