Live
West Asia Crisis LIVE: शांति समझौते के लिए यूएस के सामने ईरान की शर्तें; नेतन्याहू ने एर्दोआन पर लगाए कई आरोप
{"_id":"69d98c082bc4c2b2c50436b7","slug":"west-asia-live-updates-iran-us-ceasefire-donald-trump-islamabad-talks-israel-lebanon-news-in-hindi-2026-04-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis LIVE: शांति समझौते के लिए यूएस के सामने ईरान की शर्तें; नेतन्याहू ने एर्दोआन पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Nirmal Kant
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
West Asia Crisis Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत विभिन्न पक्षों के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है, जबकि जमीनी हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। हालांकि लेबनान को लेकर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
इस्लामाबाद में शांति वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:45 PM, 11-Apr-2026
ईरानी नेता मासूमेह एब्तेकार के रिश्तेदारों के वीजा रद्द, अमेरिका की बड़ी कार्रवाई
अमेरिका ने ईरान से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पूर्व उपाध्यक्ष मासूमेह एब्तेकार के रिश्तेदारों के वीजा रद्द कर दिए हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि एब्तेकार से जुड़े कई लोगों की अमेरिका में स्थायी निवास की स्थिति भी खत्म कर दी गई है। रुबियो ने कहा कि मासूमेह एब्तेकार, जिन्हें स्क्रीमिंग मैरी के नाम से भी जाना जाता है, 1979 में तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले के दौरान उग्रवादियों की प्रवक्ता थीं। उस घटना में 52 अमेरिकी नागरिकों को 444 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों के परिवार को अमेरिका में रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए थी। रिपोर्ट के अनुसार, एब्तेकार के बेटे सैयद ईसा हाशमी, उनकी पत्नी और बेटा इस समय अमेरिकी एजेंसी ICE की हिरासत में हैं और उनके निर्वासन की प्रक्रिया चल रही है। रुबियो ने साफ कहा कि मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका अब ऐसे मामलों में कोई नरमी नहीं दिखाएगा और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।11:31 PM, 11-Apr-2026
नेतन्याहू का तुर्की पर हमला, एर्दोआन पर लगाए गंभीर आरोप
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके नेतृत्व में इस्राइल ईरान और उसके समर्थित संगठनों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा। नेतन्याहू ने एर्दोगन पर आरोप लगाया कि वे आतंकवादी समूहों को समर्थन देते हैं और अपने ही कुर्द नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस्राइल अपने सुरक्षा हितों से पीछे नहीं हटेगा और ईरान के प्रभाव को रोकने के लिए हर कदम उठाएगा। बयान से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव का संकेत मिलता है।10:44 PM, 11-Apr-2026
इस्लामाबाद वार्ता से तनाव कम करने का मौका न गंवाएं, मैक्रों की ईरान से अपील
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बातचीत कर इस्लामाबाद में चल रही वार्ता का फायदा उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मौका क्षेत्र में स्थायी तनाव कम करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। मैक्रों ने ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही की स्वतंत्रता और सुरक्षा जल्द बहाल करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में युद्धविराम का पूरी तरह पालन जरूरी है और फ्रांस इसमें सहयोग के लिए तैयार है।10:00 PM, 11-Apr-2026
'नहीं पता बातचीत कितनी सफल होगी', ईरान वार्ता पर ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है, लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह कितनी सफल होगी। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें नहीं पता बातचीत कैसे जाएगी। ट्रंप ने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा कि ईरान ईमानदारी से बातचीत कर रहा है या नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछाई गई माइंस की जानकारी है और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है।08:53 PM, 11-Apr-2026
तकनीकी चरण में पहुंची अमेरिका-ईरान वार्ता, एक दिन बढ़ सकती है बातचीत
इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता अब तकनीकी चरण में प्रवेश कर गई है। यह संकेत देता है कि शुरुआती स्तर पर कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है और अब विशेषज्ञ स्तर पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, जटिल मुद्दों पर चर्चा पूरी करने के लिए वार्ता को एक दिन और बढ़ाया जा सकता है। यह चरण तय करेगा कि समझौता अंतिम रूप ले पाएगा या नहीं।08:51 PM, 11-Apr-2026
आमने-सामने की वार्ता में वेंस के साथ विटकॉफ और कुशनर भी पहुंचे
व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य अमेरिकी अधिकारी इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से आमने-सामने मिले हैं। यह पहली बार है जब दोनों पक्ष सीधे बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी आमने-सामने बातचीत में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:20 PM, 11-Apr-2026
ईरान ने अमेरिकी दावे को किया खारिज, कहा- कोई भी अमेरिकी जहाज होर्मुज से नहीं गुजरा
ईरान ने दावा किया है कि कोई भी अमेरिकी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं गुजरा है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से यह बात कही है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि कई अमेरिकी नौसैनिक जहाज इस रास्ते से गुजर चुके हैं। मामला तब और गरमाया जब मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका इस मार्ग को साफ करने पर काम कर रहा है। दोनों दावों के बीच विरोधाभास ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।06:20 PM, 11-Apr-2026
ईरान से मुलाकात के बाद पाकिस्तान का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे थे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि शरीफ ने ईरान की भागीदारी की सराहना की और क्षेत्रीय व वैश्विक शांति के लिए मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने आज ईरान और अमेरिकी दोनों प्रतिनिधिमंडलों से अलग-अलग बैठक की। इस दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी मौजूद रहे।05:59 PM, 11-Apr-2026
क्या जब्त संपत्तियों पर बन रही है सहमति?
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता में एक नया दावा सामने आया है। एक ईरानी सूत्र के मुताबिक, अमेरिका दबाव और बातचीत के बाद ईरान की जब्त संपत्तियां जारी करने पर सहमत हुआ है। हालांकि इस पर अब भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और दोनों पक्षों के बीच भरोसे की कमी बनी हुई है।05:56 PM, 11-Apr-2026
ईरान की सख्त शर्ते
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जारी अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले ईरान ने मध्यस्थों के सामने चार सख्त और गैर-परक्राम्य शर्तें रख दी हैं।- होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरा नियंत्रण... ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी संप्रभुता की मांग की है।
- युद्ध का पूरा मुआवजा... हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष से नुकसान की भरपाई की मांग।
- जब्त संपत्तियों की बिना शर्त रिहाई... विदेशी बैंकों में फंसी अरबों डॉलर की रकम लौटाने की मांग।
- पूरे पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम... लेबनान सहित पूरे क्षेत्र में शांति की शर्त।