सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra was arrested from the Gwalior-Shivpuri bypass in Shivpuri.

MP: दुष्कर्म के आरोपी आप विधायक हरमीत पठानमाजरा शिवपुरी से गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पटियाला पुलिस ने दुष्कर्म केस में फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को शिवपुरी के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया। दो दिन के ऑपरेशन के बाद की गई इस कार्रवाई में उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया।

AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra was arrested from the Gwalior-Shivpuri bypass in Shivpuri.
विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के पटियाला की पुलिस ने दो साल पुराने दुष्कर्म केस में छह महीने से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया है। वे पंजाब की सनौर सीट से पहली बार विधायक बने थे। भगोड़ा घोषित किए जा चुके विधायक, जो ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे, को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए भारत लौटने के पांच दिन बाद, दो दिन के लगातार ऑपरेशन के बाद पकड़ा है। इस कार्रवाई के दौरान उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। पटियाला पुलिस की टीम सभी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ पंजाब ले गई है।

Trending Videos

शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में शिवपुरी पुलिस को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। हरमीत सिंह पठानमाजरा दो साल पुराने रेप केस में वांछित थे और पिछले छह महीने से फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन के सुनियोजित ऑपरेशन के बाद मिली सफलता
जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वे ऑस्ट्रेलिया भाग गए थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए पांच दिन पहले ही भारत लौटे थे। पटियाला पुलिस ने शिवपुरी जिले में दो दिन के सुनियोजित ऑपरेशन के बाद उन्हें पकड़ा। विधायक को उस समय दबोचा गया, जब वे ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आने वाले बायपास हाईवे से गुजर रहे थे।


ये भी पढ़ें- भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया: आष्टा और सोनकच्छ तक का इलाका शामिल, छह जिलों के 2500 गांव शामिल होंगे

आरोपी को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था-पुलिस
पुलिस ने विधायक के साथ मौजूद उनके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी विधायक को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। इसी कारण इस गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस को सूचना देना आवश्यक नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विधायक भगोड़ा घोषित नहीं होते, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होता।

एसएसपी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई एक सुनियोजित ऑपरेशन का हिस्सा थी, जिसमें दो दिन की लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। टीम ने सीधे कार्रवाई करते हुए विधायक को शिवपुरी से गिरफ्तार किया और उन्हें पंजाब ले गई है, जहां अब मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed