सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fire breaks out after two cylinders burst, three houses destroyed; half city power cut off

Chhindwara News: पांढुर्णा में सिलिंडर विस्फोट से भीषण आग, तीन मकान जलकर राख; राहत की बात कोई जनहानि नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में सिविल लाइन क्षेत्र में सिलिंडर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें तीन मकान जलकर राख हो गए। हालांकि समय रहते लोग बाहर निकल गए, जिससे जनहानि टल गई।

Fire breaks out after two cylinders burst, three houses destroyed; half city power cut off
सिलिंडर विस्फोट के बाद मकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में सिलिंडर में विस्फोट हुआ है। सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सिविल अस्पताल के पास करीब रात 10 बजे हुए इस हादसे में दो गैस सिलिंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, आग लक्ष्मण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के मकानों में लगी। बताया जा रहा है कि एक घर में सिलिंडर फटने के बाद आग तेजी से फैली और पास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान निकालने का मौका नहीं मिला
पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि वे घर का सामान तक नहीं निकाल सके। घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज और जरूरी सामान जलकर खाक हो गया। एक स्कूटी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। हालांकि, सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल ने 40 मिनट में पाया काबू
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की गंभीरता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

ये भी पढ़ें- पन्ना की पद्मावती शक्तिपीठ: जहां मां के चरण गिरे, हर मनोकामना होती है पूरी; जानिए इसकी पूरी कहानी

दहशत में लोग, जांच जारी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को जल्द राहत और मुआवजा देने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed