{"_id":"6509bddf8789fdfba00fde59","slug":"agar-malwa-aap-leaders-reaching-out-to-villagers-with-kejriwal-guarantee-card-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar-Malwa: केजरीवाल का गारंटी कार्ड लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे आप नेता, ग्रामवासियों ने बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar-Malwa: केजरीवाल का गारंटी कार्ड लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे आप नेता, ग्रामवासियों ने बताई समस्याएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Sep 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल का गारंटी कार्ड लेकर ग्रामवासियों के बीच पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे आप नेता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मालवीय और आम आदमी पार्टी के RTI विंग जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, होकम सिंह गुर्जर यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष और संजय मालवीय जिला उपाध्यक्ष ने आगर-मालवा विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा नरेला में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर ग्रामवासियों के बीच पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी के नेताओं का हार फूल से समस्त ग्रामवासियों ने स्वागत किया और भगवान राम मंदिर के प्रांगण में एक मीटिंग आयोजित की गई।
Trending Videos
मीटिंग में जिलाध्यक्ष बाबूलाल मालवीय ने समस्त वरिष्ठ गांववासियों का हार फूल से स्वागत किया। बाबूलाल मालवीय ने सभी ग्रामवासियों को सीएम अरविंद केजरीवाल के गारंटी कार्ड के बारे में विस्तृत समझाया और सभी लोगों को गारंटी कार्ड वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने शिक्षा, स्वास्थ्य की राजनीति और व्यवस्था परिवर्तन की राजनीती के बारे में ग्रामवासियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामवासियों ने सुनाई अपनी आपबीती
ग्रामवासियों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को ग्राम के मुख्य रोड की स्थिति से अवगत कराया, जिसमें देखने से पता चला की आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रामवासी गंदे कीचड़ युक्त रास्ते पर निकलने पर मजबूर हैं। रोड का पता नहीं है। स्टूडेंट्स, किसान, बुजुर्ग, महिला और पुरुष सभी रोज-रोज कीचड़ में पूरी तरह खराब होकर निकलते हैं। जब जिलाध्यक्ष स्कूल देखने गए तो स्कूल भवन की दीवारों और छत पर लम्बी-लम्बी दरारे हो रही थीं और गन्दगी का आलम चारो और पसरा पड़ा था। स्कूल के किचन में चारो ओर गोबर पड़ा था और पढ़ने वाले बच्चों और बच्चियों के लिए जो शौचालय बनाये गए थे, उनके बारे में जिम्मेदार गांव वाले बता रहे थे कि आज तक इन शौचालयों को बच्चियों के उपयोग के लिए खोला नहीं गया है। स्कूल के स्टूडेंट्स बाहर जंगल में शौच करने के लिए विवश हैं।
यहां तक की स्कूल जाने के रास्ते में भी जगह-जगह गड्डे और कीचड़ गंदगी का आलम देखकर ऐसा महसूस होता है कि सरकार में बैठे निरंकुश अधिकारी और नेता लोग ग्रामवासियों का जी भरकर शोषण जान बूझकर कर रहे हैं। गांव में श्मशान भी नहीं बना हुआ हैं और श्मसान तक जाने के लिए जो रास्ता है, उस उस पर चलना एक भयावह सपने जैसा हैं। कीचड़ युक्त रास्ते पर चलने के लिए लोगों को एक तरह से मजबूर किया जा रहा है।
आगे गांव वालों ने बताया कि गांव में करीब छह महीने पूर्व बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे आज तक नहीं लगाया गया है। जिसके कारण ग्रामवासी बहुत ही नरकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। बच्चे अक्सर बीमार रहते हैं, गंदगी के कारण और शिक्षा व्यवस्था बिलकुल चौपट हो गई है। सुविधाओं के अभाव में स्कूल पंहुचने का रास्ता अति खराब स्थिति में है, जिसके कारण बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि मुख्य जनपद पंचायत अधिकारी, मुख्यमंत्री, आगर कलेक्टर महोदय, विधायक, सांसद, सभी को बार-बार आवेदन देने के बाद भी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसलिए अब ग्रामवासियों की सारी आशा आम आदमी पार्टी पर टिकी है। ग्रामवासियों ने उपरोक्त समस्याओं के निदान के लिए आम आदमी पार्टी को भी अवगत कराया और अपना दुख सुनाया।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल मालवीय ने समस्याओं के निराकरण का ग्रामवासियों को आश्वासन दिया। आगे जिलाध्यक्ष ने बताया की 20 सितंबर को ग्रामवासियों की समस्याओं के लिए आगर-मालवा कलेक्टर महोदय से मुलाक़ात की जाएगी, जिसमें ग्रामवासी भी साथ होंगे और अगर इसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी।

कमेंट
कमेंट X