{"_id":"6657238e0e832f4fb1009e6f","slug":"agar-malwa-bats-died-due-to-extreme-heat-mercury-reached-44-degrees-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, पारा पहुंचा 44 डिग्री, कमल कुंडी पर कई साल से रह रही थी चमगादड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत, पारा पहुंचा 44 डिग्री, कमल कुंडी पर कई साल से रह रही थी चमगादड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में भीषण गर्मी ने तबाही मचा दी है। यहां तापमान 44 डिग्री पहुंचा चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान होकर चमगादड़ों की मौत हो रही है।
चमगादड़ों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगर-मालवा जिला मुख्यालय में कमल कुंडी पर पुराने पेड़ों पर वर्षों से हजारों की संख्या में झुंड बनाकर रहने वाली चमगादड़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में आने से मर रही हैं। तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है, जिसकी वजह से भीषण गर्मी और लू के चपेट चलने से चमगादड़ बेहोश होकर नीचे गिर रही है और अपना दम तोड़ रही है।
Trending Videos
सैकड़ों मृत चमगादड़ मंदिर परिसर और खेतों के पास इधर-उधर पड़ी हैं, जिनके सड़ने से यहां चारों ओर बदबू भी फैल रही है। कई चमगादड़ तो पेड़ पर ही बेहोश हो जाती हैं और वहीं पर लटकते हुए ही मर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीव प्रेमी और वन विभाग कर्मियों के अनुसार, दुर्लभ प्रजाति का स्तनधारी यह जीव मध्य भारत में ही पाया जाता है, जो भीषण गर्मी की चपेट में आने से मर रहा है। जानकारों की माने तो यह जीव मौसम में 41 डिग्री से अधिक तापमान होने पर मरने लगता है। लेकिन जिला मुख्यालय पर तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से इन्हें जीवन सरवाइव करने में बड़ी समस्या हो रही है।वहीं, नौतपा भी शुरू हो गया है। नगर का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री दर्ज किया गया है।

कमेंट
कमेंट X