{"_id":"6654351c0e1e1419eb036b6b","slug":"agar-malwa-loud-speakers-removed-from-religious-places-at-district-headquarters-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: जिला मुख्यालय पर धर्म स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर, प्रशासन ने सभी धर्म गुरुओं के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: जिला मुख्यालय पर धर्म स्थलों से उतरवाए गए लाउड स्पीकर, प्रशासन ने सभी धर्म गुरुओं के साथ की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 May 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम के निर्देश के बाद जिला मुख्यालय पर सभी धर्म गुरु सदर और मस्जिदों के संचालकों की मीटिंग हुई। कई लोगों ने धार्मिक जगह पर लगे लाउड स्पीकर को स्वेच्छा से हटा दिए गए हैं।
धर्मस्थलों पर पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में चुनाव खत्म होते एक बार फिर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारने को लेकर आदेश दिए हैं, जिसका असर भी रविवार को देखने को मिला है। पूर्व में इसके पालन में जिले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाउड स्पीकर को हटाया था। बाद में कार्रवाई थम गई थी। ऐसे में पुन: लाउड स्पीकर की आवाज बढ़ गई।
Trending Videos
ऐसे में गत दिवस मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम भोपाल में कानून व्यवस्था की बैठक में लाउडस्पीकर और डीजे पर नियंत्रण के साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। इस पर अमल करते हुए रविवार को ही पुलिस व प्रशासन एक्शन मोड में आ गई। इस दौरान जिलेभर में धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त लाउडस्पीकर हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए हमने जिला मुख्यालय पर सभी धर्म गुरु सदर और मस्जिदों के संचालकों की मीटिंग ली है। कई लोगों ने धार्मिक जगह पर लगे लाउड स्पीकर को स्वेच्छा से हटा दिए गए हैं।

कमेंट
कमेंट X