{"_id":"652a539ee177a6e4080b8549","slug":"in-agar-malwa-angry-brother-slits-sister-s-throat-with-sword-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa: पति को छोड़ मुस्लिम युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी बहन, नाराज़ भाई ने तलवार से रेत दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa: पति को छोड़ मुस्लिम युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी बहन, नाराज़ भाई ने तलवार से रेत दिया गला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पिता ने बताया कि मेरी लड़की संगीता किसी मुसलमान युवक के साथ रह रही थी। इससे नाराज होकर मेरे छोटे लड़के बगदूलाल ने ही संगीता को तलवार से गला रेतकर मार डाला है।
घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में एक 24 वर्षीय महिला की हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने ही अपनी 24 वर्षीय बहन की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी। वो भी सिर्फ इसलिए कि वह अपने पति को छोड़कर एक मुस्लिम युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी।
Trending Videos
दरअसल मामला आगर मालवा जिले के बड़ोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीजानगरी का है। यहां निवास करने वाले आरोपी बगदुलाल पिता चंद्रलाल ने 11 से 12 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे के बीच अपनी ही बहन 25 वर्षीय संगीता बाई पति नंदुलाल मेघवाल की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोद थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार फरियादी चन्दरलाल पिता सवाजी मेघवाल उम्र 56 साल निवासी बीजानगरी ने बताया कि मेरी लड़की संगीता बाई पति नंदूलाल मेघवाल उम्र 25 साल निवासी बीजानगरी की शादी ग्राम कड़वाला के नंदूलाल मेघवाल से की थी। मेरी लड़की संगीता ससुराल नहीं जा रही थी, मेरी लड़की का संपर्क चाचुरनी के अरबाज से हो गया था, जिसके साथ मेरी लड़की चली गई थी, जिसकी गुमने की रिपोर्ट उज्जैन में करवाई थी तभी से मेरी लड़की संगीता अरबाज के साथ रह रही थी। संगीता अरबाज के साथ रहने से मेरा लड़का बगदुलाल नाराज था।
बीते बुधवार को दिन में करीबन तीन बजे मेरा लड़का बगदू संगीता को चाचूरनी से लेकर घर आया था। आज मुझे मेरी बड़ी बहू सौरमबाई ने बताया कि करीबन 4 बजे मेरे लड़का बगदूलाल उसके घर संगीता के साथ गाली गुप्ता कर बोल रहा था कि तू मुसलमान के बैठ गई है तुझे आज जान से खत्म कर दूंगा।
रात को खेत हकवाकर करीबन 11.30 बजे घर आकर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो बगदूलाल के घर के दरवाजे पर सांकल लगी थी तो मैने सांकल खोलकर देखा तो मेरी लड़की संगीता खून से लथपथ अवस्था में पड़ी होकर गला तलवार से रेता होकर तलावार पास में पड़ी थी। मेरी लड़की संगीता मुसलमान के साथ रह रही थी इससे नाराज होकर मेरे छोटे लड़के बगदूलाल ने ही मेरी लड़की संगीता को तलवार से गला रेतकर मार डाला है। रिपोर्ट करता हूं कार्रवाई की जाए। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बगदुलाल के विरुद्ध धारा 302 व 504 IPC के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

कमेंट
कमेंट X