सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   MP Crime News: Miscreants vandalized buses in Agar police filed FIR against three accused

Agar Crime News: मालिक से कह देना हमारे हिसाब से चलेंगी बसें, यह कहकर बदमाशों ने कर दी तोड़फोड़, जानें माजरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Oct 2024 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने बताया कि क्लीनर की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। क्लीनर ने बताया कि ईदगाह पर बसें खड़ी थीं, जिनमें बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दिए।

MP Crime News: Miscreants vandalized buses in Agar police filed FIR against three accused
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के आगर जिले से बसों में तोड़फोड़ का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां अन्य बस चालकों ने एक बस मालिक की बसों के कांच तोड़ दिए। साथ ही ड्राइवर और क्लीनर को धमकाते हुए कहा कि बसें उनके हिसाब से चलेंगी। 

Trending Videos


बता दें कि आगर मालवा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड के पीछे ईदगाह पर खड़ी बसों में बुधवार रात बोलेरो वाहन से आए 3 लोगों ने तोड़फोड़ की। उन्होंने बसों के कांच तोड़ दिए और एक बस के क्लीनर इमरान पिता अब्दुल अजीज खान से मारपीट भी की। घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब 11 बजे एडिशनल एसपी निशा रेड्डी, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह और थाना प्रभारी अनिल मालवीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि क्लीनर की शिकायत पर राजेंद्र सिंह निवासी चांदनगांव और उसके दो अज्ञात साथियों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। क्लीनर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईदगाह पर मालवा ट्रेवल्स की बसें खड़ी थीं, जिनके कांच हॉकी स्टिक और डंडों से तोड़ दिए गए। एक आरोपी राजेंद्र सिंह को वह जानता है, जिसकी खुद की भी बस चलती है और वह अक्सर आगर बस स्टैंड पर दिखता है। बस क्लीनर ने आरोपियों को तोड़फोड़ करने से मना किया तो उन्होंने गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने क्लीनर से कहा कि बस मालिक को बता देना कि बसें उनके हिसाब से चलेंगी, पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

जाते-जाते आरोपियों ने रास्ते में खड़ी मालवा ट्रेवल्स की एक और बस के कांच भी तोड़ दिए। इस तोड़फोड़ की घटना में पांच बसों को नुकसान पहुंचा है। बस मालिक ने करीब 60,000 रुपये के नुकसान की बात कही है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed