सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa News: Fine imposed on farmer who dug tube well without permission

Agar Malwa News: प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन, भू-जल संरक्षण अधिनियम के तहत किसान पर पांच हजार जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 11:54 AM IST
विज्ञापन
सार

सूचना पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। जांच के आधार पर एसडीएम किरण बरबड़े ने मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 और संशोधन अधिनियम 2022 के तहत किसान पर ₹5000 का अर्थदंड लगाया है।

Agar Malwa News: Fine imposed on farmer who dug tube well without permission
बिना अनुमति किया गया नलकूप खनन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिना अनुमति नलकूप खनन किए जाने को लेकर राजस्व विभाग द्वारा किसान पर अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की गई है। दरअसल आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले को जल अभाव ग्रस्त घोषित कर नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध के बावजूद ग्राम झोंटा में किसान द्वारा नलकूप खनन कराए जाने की जानकारी सामने आई थी। जिस पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया और जांच प्रतिवेदन एसडीएम को सौंपा गया था। मामले में एसडीएम किरण बरबड़े ने बिना अनुमति नलकूप खनन करने पर ग्राम झोंटा किसान, भूमि स्वामी अंदरबाई पति मान सिंह पर पांच हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया है। कार्रवाई नायब तहसीलदार झोंटा के प्रतिवेदन के आधार पर मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 एवं संशोधन अधिनियम 2022 के अंतर्गत की गई है। संबंधित तहसीलदार अर्थदंड की राशि कृषक से वसूलकर शासकीय कोष में जमा करवाएंगे।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- मुस्लिम महिलाओं ने की पीएम मोदी की तारीफ, जमकर नारेबाजी की और कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के अंधेरे में हो रहा था खनन
भूमि स्वामी अंदरबाई पति मानसिंह ने सर्वे-1167/1 पर रात में बिना अनुमति के टयूबवेल का खनन करवाया। सूचना मिलने और दिन में नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा बनाकर अधिकारियों ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रतिवेदन भेजा था।

बिना अनुमति नलकूप खनन करने पर किसान पर लगाया अर्थ दंड

ये भी पढ़ें-  लोगों को झूठे केस में फंसाने वाला जालसाज प्रेमी युगल गिरफ्तार, धोखे से घर बुलाकर करते थे ठगी

जिले में लगातार घट रहा भू-जल स्तर
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में घटते भू-जल स्तर को देखते हुए जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। यह घोषणा मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 और संशोधन अधिनियम 2002 की धारा-3 के तहत की गई है। जिले में सभी प्रकार के अशासकीय और निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया है। अधिकारियों ने जिले के नागरिकों से भी अपील की है कि वह जिले में कहीं भी नलकूप खनन होने की जानकारी लगने पर प्रशासन को सूचना दें। जिससे उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed