{"_id":"67ae0a1edd5a0563430bdac3","slug":"the-auto-driver-was-taking-passengers-in-the-auto-like-a-mini-bus-the-police-stopped-him-then-this-happened-agar-malwa-news-c-1-1-noi1226-2624745-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: ऑटो में मिनी बस की तरह सवारी ले जा रहा था ऑटो चालक, पुलिस ने रोका, फिर ये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: ऑटो में मिनी बस की तरह सवारी ले जा रहा था ऑटो चालक, पुलिस ने रोका, फिर ये हुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में एक ऑटो चालक ने 5 सीटर ऑटो में 15 सवारी बैठाकर उनकी जान खतरे में डाली। यातायात पुलिस ने उसे रोका, यात्रियों को उतारा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1,000 रुपये का चालान किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस ने ऑटो में बैठे सभी लोगों को साइड में खड़ा करवा दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो चालक मिनी बस की सवारी अपने ऑटो में भरकर ले जा रहा था। जिसे पुलिस ने रोककर उसके विरुद्ध चलानी कार्यवाही की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दअरसल यह पूरा मामला आगर मालवा जिला मुख्यालय का है, जहां यातायात पुलिस की टीम प्रतिदिन अपने कर्तव्यों को अंजाम देकर यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई को अंजाम देती है, और साथ में समझाइश का दौर भी चलाया जाता है। ऐसे में जो मान लेते है, उन्हें मौक़ा दे दिया जाता है, और जो नहीं मानते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। लेकिन कार्रवाई के बावजूद भी कई ऐसे उदाहरण हमारे सामने लगातार आते रहे हैं, जिसमे वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर अपने साथ साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं।
ऐसा ही एक मामला गुरुवार को भी सामने आया। जहां एक ऑटो चालक द्वारा अपने 5 सीटर ऑटो में 15 यात्रियों को सवार किया हुआ था, जिसे यातायात पुलिस की टीम ने रोका और मौके से सवारियों को ऑटो से उतारकर गिनती की गई। इसमें सामने आया कि ऑटो में कुल 15 लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर सवार थे। यातायात पुलिस ने ऑटो चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसका एक हजार रुपये का चालान भी बनाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में जहां यातायात पुलिस की टीम वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश के साथ चलानी कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन उसके बाद भी आमजन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर या तो सड़क हादसे का शिकार होते है, या सड़क हादसे का कारण बनते हैं। जैसा कि उक्त ऑटो चालक द्वारा अपने 3 पहिया वाहन में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।