{"_id":"6651461952a951deb509cd09","slug":"three-children-died-due-to-drowning-in-the-river-in-agar-malwa-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: नदी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत, SDERF की टीम ने शवों को निकाला बाहर; सीएम यादव ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: नदी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत, SDERF की टीम ने शवों को निकाला बाहर; सीएम यादव ने जताया दुख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 25 May 2024 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के ग्राम छालड़ा में तीन मासूमों की लखुंदर नदी में डूबने से मौत हो गई। दो शवों को बाहर निकाला गया वहीं, तीसरे बच्चे के शव की तलाश जारी थी। जिसके बाद उस बच्ची के शव को बाहर निकाल लिया गया है।
नदी में डूबने से तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगर जिले के नलखेड़ा में बहने वाली लखुंदर नदी में शुक्रवार को तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्चों की तलाश करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, सूचना मिलने पर एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं एक बालिका की तलाश जारी थी, जिसके शव को भी बाहर निकाल लिया गया है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगर जिले के नलखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम छालड़ा में नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक नदी में डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा आगर SDERF टीम को दी गई। सूचना मिलने पर आगर एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर कविता सोलंकी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नदी से तीनों बच्चों के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि पंकज पिता बाबूलाल उम्र 7-8 वर्ष निवासी लटूरी गहलोत और मोनू पिता अमर सिंह उम्र 7-8 वर्ष निवासी छालड़ा और मुस्कान पिता अमर सिंह उम्र 08 वर्ष निवासी ग्राम छालड़ा के शव की टीम द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।

कमेंट
कमेंट X