सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Two children of same family died due to drowning in pond

Anuppur News: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मृतक प्रिंस केवट 8 वर्ष एवं निखिल केवट 8 वर्ष रिश्ते में चचेरे भाई थे। घटना को लेकर परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Anuppur News Two children of same family died due to drowning in pond
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत भाद गांव में शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक प्रिंस केवट 8 वर्ष एवं निखिल केवट 8 वर्ष रिश्ते में चचेरे भाई थे। घटना को लेकर परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

Trending Videos


ग्रामीणों द्वारा दोनों बच्चों को तालाब से निकालकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच शव परीक्षण सहित पंचनामा तैयार कराया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रिंस केवट पिता कुंवरलाल एवं निखिल केवट पिता हीरालाल केवट शनिवार की दोपहर को गांव के लपटा टोला में निर्मित छुहाई तालाब में नहाने गए थे। जहां गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे डूब गए। परिजन बच्चों के पता तलाश के दौरान तालाब पहुंचे तो वहां पर तालाब के बाहर कपड़े व जूते चप्पल पाए गए। तालाब में खोजबीन शुरू की गई तो आधे घंटे के अंदर दोनों बच्चों के शव मिल गए, जिन्हें कोतमा अस्पताल लाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि है गर्मी के सीजन में तालाब का गहरीकरण कार्य कराया गया था, जिस कारण से तालाब गहरा हो गया। बच्चों को तालाब के गहराई का अनुमान नहीं लगाया जा सका और हृदय विदारक घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed