सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Attempt to kill restaurant operator

Anuppur News: रेस्टोरेंट संचालक को जान से मारने का प्रयास, दो नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा में मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने का प्रयास किया। जब वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हुई तो मौके से भाग निकले इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Attempt to kill restaurant operator
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र के भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा आईटीआई के पास रेस्टोरेंट संचालक शिवांश सिंह के ऊपर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इसकी शिकायत थाना में की गई है। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की।
Trending Videos


घटना के बारे में बताया जाता है कि एनएच 43 रेस्टोरेंट के संचालक शिवांस सिंह अपने होटल से गोडारू नदी तिराहे जायसवाल की दुकान तक जा रहे थे, जहां रास्ते में आईटीआई कॉलेज के पास गाड़ी रोककर बाथरूम करने उतरे। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो बदमाश जिनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था वह दूसरे ने मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था, चलती गाड़ी से फायर करते हुए भाग गए। पुलिस घटनास्थल सहित आसपास लगे कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप के सामने सजता है जुआ
फरियादी शिवांश सिंह ने बताया कि पंप के सामने गौशाला के समीप आए दिन नामचीन बदमाशों द्वारा जुआ फड़ का संचालन किया जाता रहा है। इस कारण होटल के आसपास भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बना रहता है। थाना प्रभारी भालूमाड़ा राकेश उईके ने कहा कि घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed