{"_id":"66ee6b2fc1df25e4660edde7","slug":"guest-teachers-angry-at-the-statement-of-the-school-education-minister-guest-teachers-angry-at-the-statement-of-the-school-education-minister-guest-teachers-angry-at-the-statement-of-the-school-education-minister-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2130273-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: स्कूल शिक्षामंत्री के बयान पर भड़के अतिथि शिक्षक, ज्ञापन देकर की माफी की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: स्कूल शिक्षामंत्री के बयान पर भड़के अतिथि शिक्षक, ज्ञापन देकर की माफी की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला अध्यक्ष मनलाल साहू ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश है। उनका बयान अशोभनीय और निंदनीय है, जिससे पूरा अतिथि शिक्षक वर्ग आहत है। यदि शिक्षा मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, तो 2 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों में उनका पुतला दहन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
'आप अतिथि हैं, आप हमारे मेहमान बनकर आएंगे तो क्या घर पर कब्जा कर लेंगे'? शिक्षा मंत्री के इस बयान पर अतिथि शिक्षकों ने नाराजगी है। इसे लेकर उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को एक ज्ञापन सौंपा और मंत्री से माफी की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला अध्यक्ष मनलाल साहू ने कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में पिछले 16 वर्षों से अतिथि शिक्षक कम मानदेय में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। विद्यालयों को सुचारू रूप से संचालित करने और शिक्षण व्यवस्था को सही तरीके से चलाने में अतिथि शिक्षकों ने अपने जीवन का अमूल्य समय दिया है। पिछले 10 वर्षों से अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार ने अतिथि शिक्षकों के हित में कोई उचित निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बयान अपमानजनक है, जिससे प्रदेश के अतिथि शिक्षक काफी दुखी और हताश हैं। इस बयान पर शिक्षा मंत्री को माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो आंदोलन होगा।
पिछले दो पंचवर्षीय चुनावों के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने और विभागीय परीक्षा के माध्यम से उन्हें नियमित करने का आश्वासन भी महापंचायत के माध्यम से दिया गया था, लेकिन अब तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस स्थिति से निराश अतिथि शिक्षक कई बार जिला और प्रदेश स्तर पर आंदोलन, धरना, रैली और ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाने की कोशिश कर चुके हैं।
शिक्षा मंत्री का बयान अपमानजनक
अतिथि शिक्षक संघ जिला अनूपपुर के जिला अध्यक्ष मनलाल साहू ने बताया कि हाल ही में प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा अतिथि शिक्षकों को लेकर दिया गया बयान अपमानजनक है। उन्होंने कहा था- 'आप अतिथि हैं, आप हमारे मेहमान बनकर आएंगे तो क्या घर पर कब्जा कर लेंगे'? इस बयान के बाद पूरे प्रदेश के अतिथि शिक्षक आहत हैं। उन्होंने कहा कि हम विद्यालयों में शिक्षा देने जाते हैं और हमारे शिक्षा मंत्री हमारा अपमान कर रहे हैं। अतिथि शिक्षक का कहना है कि अतिथि एक-दो दिन या कुछ समय के लिए होता है, लेकिन हम पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। ऐसे में हमारा अपमान करना उचित नहीं है।
वर्षों से शोषण का शिकार हो रहे अतिथि शिक्षक
जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य कराने वाले अतिथि शिक्षक कई वर्षों से शोषण का शिकार हो रहे हैं। हम लगभग 15-16 वर्षों से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं, और पिछले 10 वर्षों से भाजपा सरकार द्वारा नियमितीकरण और अन्य लाभ देने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आज तक कोई लाभ नहीं मिला है। इस कारण अतिथि शिक्षक किसी अन्य कार्य में भी नहीं जा पा रहे हैं। अब सरकार और उसके मंत्री इस तरह के बयान देकर अतिथि शिक्षकों को और दुखी कर रहे हैं।
माफी मांगे शिक्षा मंत्री, नहीं तो आंदोलन
जिला अध्यक्ष मनलाल साहू ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद प्रदेशभर के अतिथि शिक्षकों में भारी आक्रोश है। उनका बयान अशोभनीय और निंदनीय है, जिससे पूरा अतिथि शिक्षक वर्ग आहत है। यदि शिक्षा मंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, तो आगामी 2 अक्टूबर को प्रदेश मुख्यालय समेत सभी जिलों में उनका पुतला दहन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अनूपपुर को ज्ञापन सौंपते हुए अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो सभी शासकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने वाले अतिथि शिक्षक विद्यालयों का बहिष्कार करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X