सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   He was carrying ganja on bike, arrested by police during vehicle checking

Anuppur News: बाइक से लेकर जा रहे थे गांजा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले की बिजुरी पुलिस ने दो पहिया वाहन में गांजा ले जाते हुए दो बाइक में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है।

He was carrying ganja on bike, arrested by police during vehicle checking
पुलिस पूछताछ कर रही है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजुरी पुलिस ने बाइक से गांजा ले जा रहे तीन आरोपियों को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। उनके कब्जे से गांजा बरामद कर लिया है।
Trending Videos


थाना प्रभारी विकास सिंह ने बतलाया कि डोंगरियाकला तिराहे मे वाहन चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकल चेकिंग प्वाइंट मे आए। इसमें चालक ने हेलमेट नहीं पहना था जिनके द्वारा कहा गया कि हमे बिजुरी जल्दी जाना है हमारा चालान काट दीजिए। ज्यादातर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर भी चालान नहीं भरने को तैयार रहते हैं। ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ, जिस पर मौके पर मोटरसाइकल चालक एवं उसके साथी के पास रखे सामान की तलाशी ली गई। मोटरसाइकिल में पीछे बैठे व्यक्ति के पास रखे बैग से एवं हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल के चालक के पास मिले पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसका कुल वजन पांच किलो 600 ग्राम कीमती करीब 45 हजार रुपये का होना पाया गया। जिस पर पुलिस ने इस मामले में 8/20 बीएनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी राजकुमार गुप्ता पिता स्व. परदेसीलाल गुप्ता (27) निवासी ग्राम हरद थाना भालूमाड़ा, जितेन्द्र साहू पिता गया प्रसाद साहू (28) एवं पुरषोत्तम यादव पिता चंदन यादव (34) दोनों निवासी ग्राम चंगेरी थाना कोतमा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजन पांच किलो 600 ग्राम, दो मोटरसाइकिल एवं तीन नग मोबाइल जब्त किए गए हैं, जो कुल कीमती 1 लाख 71 हजार है। आरोपियों ने गांजा बिजुरी एवं रामनगर थाना क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए लेकर जाना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई मे थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, यूएन मिश्रा, कमलेश तिवारी, सतीष मिश्रा, लक्ष्मण डांगी, प्रभाकर त्रिपाठी, रवि सिंह, राम निवास गुर्जर, सुनील मिश्रा, संगम तोमर, पूनम पाण्डेय, पंकज मिश्रा, अनिल सिंह शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed