{"_id":"66f185319b24a0c7f90140bb","slug":"negligence-of-medical-department-seen-in-district-hospital-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जिला चिकित्सालय में लापरवाही, प्लेसेंटा को मुंह में दबाकर घूमता रहा कुत्ता; चिकित्सालय के गेट पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जिला चिकित्सालय में लापरवाही, प्लेसेंटा को मुंह में दबाकर घूमता रहा कुत्ता; चिकित्सालय के गेट पर छोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार
MP: अनूपपुर जिला चिकित्सालय में लापरवाही देखी गई। जहां आवारा कुत्ता मानव अवशेष मुंह में दबाकर घूम रहा था, जिसने प्रवेश द्वार पर अवशेष को छोड़ दिया था। कुछ लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दिया था। इस पर सिविल सर्जन ने सफाई कर्मियों की लापरवाहीं मानते हुए 2 दिन का वेतन काटने की बात कहीं।
अनूपुपुर जिला चिकित्सालय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार की दोपहर जिला चिकित्सालय परिसर में आवारा कुत्ता मानव अवशेष लेकर घूमर हा था। इतना ही नहीं चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर ही इस अवशेष को छोड़ दिया था। आधे घंटे तक यह अवशेष जिला चिकित्सालय के प्रवेश द्वार पर ही पड़ा रहा। जिससे लोग दूरी बनाकर आना जाना कर रहें थे।
Trending Videos
वहीं कुछ लोगों ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया में डाल दी। जिसके बाद जिला चिकित्सालय प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि प्लेसेंटा (प्रसव के पश्चात मानव अवशेष) को लेकर आवारा कुत्ता चिकित्सालय में घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों को भेज कर अवशेष की तलाश कराई गई, लेकिन तब तक यह अवशेष वहां से गायब हो गया। वहीं शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर एसबी अवधिया ने सफाई कर्मचारी को अवैतनिक करने के निर्देष दिए हैं।

कमेंट
कमेंट X