सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Police arrested four accused after death due to electric trap laid for hunting wild animal

MP: जंगली जानवर का शिकार करने बिछाए करंट के जाल से मौत का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: जानवरों का शिकार करने के लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली करंट का तार का जाल फैलाया था, जिसमें एक किशोर की मौत एवं एक किशोरी घायल हो गईं थीं। इसके पश्चात पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Police arrested four accused after death due to electric trap laid for hunting wild animal
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर में 14 अक्तूबर को फरियादी हेतराम सिंह गोड़ पिता सुंदर सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लेदरा थाना कोतमा ने शिकायत दर्ज कराई की उसका पुत्र अर्जुन सिंह गोंड उम्र 16 वर्ष सुबह भोर में नित्य क्रिया के लिए तालाब तरफ गया हुआ था। जिसकी लाश शाम करीब 8 बजे बरमसिया की झाड़ी में मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली जानवर मारने के लिए जीआईतार 11000 वोल्टेज में करंट लगाकर रखे थे, जिसमें अर्जुन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं इसी करंट की चपेट में आकर अमृत लाल यादव की 16 वर्षीय पुत्री भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके पश्चात इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों के द्वारा थाने पहुंचकर इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
Trending Videos


आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सामान किया जब्त
शिकायत मिलने पर कोतमा पुलिस ने इस मामले में धारा 105, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटनास्थल के आसपास के गांव के संदेहियों से लगातार पूछताछ किया गया। जिसमें मानसिंह पिता भूखन सिंह उम्र 40 वर्ष, कृपाल सिंह पिता भंवर सिंह उम्र 30 वर्ष दोनों निवासी लेदरा एवं राम जी सिंह पिता ददुवल सिंह उम्र 45 साल, श्री सिंह उर्फ अश्वनी सिंह पिता बलधारी सिंह उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी जमुनिहा थाना कोतमा ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त जी.आई.तार एवं तार फैलाने के लिए उपयोग में लाई गई लकड़ी डंडा जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed