सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Accused arrested for defaming people by creating fake ID on social media

Anuppur News: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था लोगों को बदनाम, पुलिस ने कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Anuppur: युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को बदनाम करने की नीयत से अनर्गल पोस्ट करने वाले आरोपी को कोतमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अनामिका शर्मा के नाम से आईडी बनाकर अनर्गल पोस्ट किया जाता था। 

Accused arrested for defaming people by creating fake ID on social media
आरोपी शशांक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर के कोतमा नगर में सोशल मीडिया पर एक युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को बदनाम करने की नीयत से अनर्गल पोस्ट करने वाले आरोपी को कोतमा पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर लिया है। बता दें कि फरियादी राहुल जैन पिता स्वर्गीय राजेंद्र जैन उम्र 28 वर्ष निवासी महावीर मार्ग कोतमा एवं लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, नितेश जैन ने सोशल मीडिया में षडयंत्र पूर्वक फर्जी आईडी अनामिका शर्मा के नाम से बनाकर उनके खिलाफ अनर्गल पोस्ट करते हुए उन्हें अपमानित किया जा रहा था। फर्जी आईडी से लोगों को अपमानित करने वाले पोस्ट किए जा रहे थे, जिससे कि समाज में उनकी छवि खराब हो।
Trending Videos


साइबर सेल ने फर्जी आईडी संचालक को किया ट्रेस
उक्त घटना के बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने अनामिका शर्मा के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की। साइबर सेल ने जांच में पाया कि अनामिका शर्मा के नाम से बनी आईडी का संचालन शशांक कुमार सराफ पिता नवल सराफ उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक कोतमा के मोबाइल नंबर से यह आईडी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट एवं अन्य विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी को दस्तयाब कर अपराध के संबंध में पूछताछ कर जिस मोबाइल से फर्जी फेसबुक आईडी बनाया गया था, उसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर, जुर्म जमानती होने पर जमानती मुचलके पर रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed