{"_id":"68cbfd852046439818086f8f","slug":"father-scolds-child-hangs-himself-inside-room-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3419304-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: पिता ने डांटा तो 11 साल के बेटे ने लगा ली फांसी, मां की चुन्नी से बनाया फंदा और लटक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: पिता ने डांटा तो 11 साल के बेटे ने लगा ली फांसी, मां की चुन्नी से बनाया फंदा और लटक गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार
अशोकनगर जिले के चंदेरी में 11 वर्षीय बच्चे ने डांट से नाराज होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेलते समय झगड़े पर पिता की डांट से आहत होकर उसने चुन्नी से फांसी लगा ली। परिजन अस्पताल ले गए, पर बचाया न जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
अस्पताल में पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अशोकनगर जिले के चंदेरी में 11 वर्षीय बच्चे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा खेलने के दौरान डांटने पर बच्चे ने यह कदम उठाया। शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, नईबस्ती वार्ड नंबर 19 निवासी विनोद अहिरवार ने सिविल अस्पताल चंदेरी में घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनका दूसरा बेटा विनय उनके पास आया और बताया कि राजा खेल-खेल में उससे झगड़ा कर रहा था, इस पर राजा को झगड़ा न करने की बात पर डांटा गया था। इसके बाद राजा कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।उसने अपनी मां की चुन्नी को गले में बांधा, तख्त पर खड़ा होकर चुन्नी का दूसरा सिरा ऊपर पाइप से बांधा और तख्त से कूद गया। विनय के बताने पर विनोद अपने बेटे के साथ घर पहुंचे। तब तक उनकी पत्नी सुनीता ने राजा को चुन्नी खोलकर नीचे उतार लिया था।इसके बाद वे तत्काल राजा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल चंदेरी लेकर आए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जल्लाद पिता: पहले बेटी की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर चाकू गोदकर मौत के घाट उतारा; बस इतनी सी बात पर आया गुस्सा
मोबाइल से हुआ गुस्सैल
पिता ने बताया है कि उनका बेटा मोबाइल भी ज़्यादा देखता था इसलिए उसके सिर में दर्द बना रहता था। कई बार उसको टोका तो नाराज हो जाता था वह चिड़चिड़ा हो गया था और उसे हर बार पर गुस्सा आने लगा था। इसलिए धीरे-धीरे उसका मोबाइल छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
