सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   MP Crime News Woman Duped of ₹1.3 Crore After Instagram Love Trap Details in Hindi

MP: इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर युवती से वसूले 1.30 करोड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोक नगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Ashoknagar: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। ये सब करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

MP Crime News Woman Duped of ₹1.3 Crore After Instagram Love Trap Details in Hindi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है।

Trending Videos

एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पीड़िता ने परिजनों और समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पहले, जब वह नाबालिग थी और कक्षा 12वीं में पढ़ती थी, तब उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर आरोपी आदित्य सिंह तोमर से हुई। आरोपी ने शादी और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर उससे प्रेम संबंध बनाए। इसके बाद वह युवती को अपने साथी आर्यन सोनी के स्टूडियो ले जाने लगा। आर्यन सोनी इंद्रा पार्क क्षेत्र में “आर्यन टैटू स्टूडियो” संचालित करता है। आरोप है कि वहीं युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो चोरी-छिपे बनाए गए।

कई बार बनाए शारीरिक संबंध
बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। आरोप है कि आदित्य सिंह तोमर ने युवती की इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिता की मौत के बाद आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग की, जिस पर डर और बदनामी के कारण पीड़िता ने करीब 2 लाख रुपए नकद दे दिए। जब ब्लैकमेलिंग बढ़ने लगी तो पीड़िता ने अपनी परिचित आयुषी चौहान से मदद मांगी। आयुषी खुद को एस्ट्रोलॉजर बताती थी और ग्रह-नक्षत्र व भविष्यवाणी के नाम पर लोगों को प्रभावित करती थी। उसने पीड़िता को डराया कि उसके जीवन में बड़ी अनहोनी होने वाली है और वह अपने पति आकाश चौहान के साथ उसकी मदद कर सकती है।


पढ़ें: कटनी में मोबाइल शॉप पर धावा, 85 महंगे स्मार्टफोन चोरी; सीसीटीवी में कैद हुए छह बदमाश

ऐसे दिलाया भरोसा
आयुषी चौहान ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह पुलिस अधिकारियों को जानती है और फोटो-वीडियो डिलीट करवा देगी। इसके एवज में पहले डेढ़ लाख रुपए लिए गए। इसके बाद जनवरी 2025 से पीड़िता को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। कॉल करने वाले खुद को पुलिस इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर जेल भेजने, झूठे मामलों में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।

35 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया
डर के माहौल में पीड़िता से 10 लाख रुपए, फिर 25-25 लाख रुपए की कई किश्तों में रकम वसूली गई। दीपावली से पहले एक आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 60 लाख रुपए की मांग की। आयुषी चौहान ने भी पीड़िता को डराया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर 2025 को पीड़िता को गोल्ड फाइनेंस कंपनी ले जाया गया, जहां करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखकर लगभग 35 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया। यह रकम आयुषी चौहान के खाते में जमा कराई गई।

जांच में हुई खुलासा
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी की रकम से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी लाइफस्टाइल उनके शौक में शामिल थे। आयुषी चौहान खुद को तांत्रिक और एस्ट्रोलॉजर बताकर लोगों में प्रभाव जमाती थी और ठगी की रकम का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed